Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

पोस्ट-ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 7.5% तक ब्याज: 1 से 5 साल तक के लिए कर सकते हैं निवेश, जानें स्कीम से जुड़ी खास बातें Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • October 4, 2025
  • Business
  • Hindi News
  • Business
  • Post Office Saving Scheme ; Up To 7.5% Interest On Post office Time Deposit Account

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का प्लान बना रहे हैं तो तो इससे पहले पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में भी जान लेना चाहिए।

यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बता रहे हैं…

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिनिमम ₹1000 निवेश

  • यह एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
  • टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता।
  • इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

कहां कितने समय में पैसा होगा डबल? नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में अधिकतम ब्याज 7.5% मिल रहा है ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में करीब 9 साल 6 महीने का समय लगेगा।

क्या है रूल ऑफ 72? फाइनेंस का यह खास नियम है रूल ऑफ 72। एक्सपर्ट्स इसे सबसे सटीक रूल मानते हैं, जिससे यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपने बैंक के एक खास स्कीम का चयन किया है, जहां आपको सालाना 8% ब्याज मिलता है। ऐसे में आपको रूल ऑफ 72 के तहत 72 में 8 का भाग देना होगा। 72/8= 9 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे।

5 साल के लिए निवेश करने पर मिलता है टैक्स छूट का फायदा टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। यानी आपकी कुल सालाना इनकम से ये कमाई घटा दी जाती है। हालांकि ये फायदा तभी मिलेगा जब आप पुरानी इनकम टैक्स रिजीम के तहत ITR फाइल करते हैं।

अकाउंट कौन-कौन खोल सकता है?

ये अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में कोई भी खोल सकता है:

  • सिंगल अकाउंट: कोई भी वयस्क।
  • जॉइंट अकाउंट: 2 या 3 लोग मिलकर (जैसे तुम और तुम्हारी पत्नी)।
  • नाबालिग के लिए: 10 साल से बड़े बच्चे खुद ऑपरेट कर सकते हैं, या माता-पिता उनके लिए खोल सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/post-office-saving-scheme-up-to-75-interest-on-post-office-time-deposit-account-136086049.html

Previous Post Mahendragarh-Narnaul News: मंडलाना में रात में घर पर की हवाई फायर haryanacircle.com
Next Post Jind News: भाषण में अंतिम तो वाद्य यंत्र वादन में इब्राहिम ने मारी बाजी haryanacircle.com

Related Posts

Government announces standards of green ammonia, green methanol Business News & Hub

Government announces standards of green ammonia, green methanol Business News & Hub

  • March 7, 2026
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल Business News & Hub

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल Business News & Hub

  • March 7, 2026
ईरान-इजराइल जंग से कच्चा तेल एक हफ्ते में 27% महंगा:  कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के पार; वजह- होर्मुज रूट प्रभावित होने से 20% ग्लोबल सप्लाई पर असर Business News & Hub

ईरान-इजराइल जंग से कच्चा तेल एक हफ्ते में 27% महंगा: कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के पार; वजह- होर्मुज रूट प्रभावित होने से 20% ग्लोबल सप्लाई पर असर Business News & Hub

  • March 7, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com