in

पैरालिंपिक सिल्वर मेडल विजेता खेल रत्न के लिए HC पहुंचा: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र की चयन समिति से कहा- कथूनिया के नाम पर पुनर्विचार करे Today Sports News

पैरालिंपिक सिल्वर मेडल विजेता खेल रत्न के लिए HC पहुंचा:  दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र की चयन समिति से कहा- कथूनिया के नाम पर पुनर्विचार करे Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Paris Paralympics Yogesh Kathuniya Khel Ratna Award Update | Sports Ministry

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरालिंपिक डिस्कस थ्रोअर योगेश कथुनिया को खेल रत्न अवॉर्ड मिल सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की चयन समिति को कथुनिया के नाम पर फिर से विचार करने के लिए कहा है। हाई कोर्ट ने कथुनिया की याचिका के बाद इस मामले में हस्तक्षेप किया है। कोर्ट ने माना कि 2020 टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल और अन्य उपलब्धियों के बाद भी कथुनिया को 2024 खेल रत्न पुरुस्कार से बाहर रखा गया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की अध्यक्षता में कथुनिया की याचिका पर सुनवाई हुई। पैनल ने चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कथुनिया की ओर से उपस्थित हुए एडवोकेट नितिन यादव ने तर्क दिया कि नियमों के तहत खेल रत्न के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट होने के बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने ने कोर्ट से अनुरोध किया कि कथुनिया की उपलब्धियों को देखते हुए पैनल कमेटी से उनके नाम पर विचार करने को अनिवार्य करे, जिसके बाद कोर्ट ने चयन कमेटी को उनके नाम पर विचार करने के आदेश दिए।

2 जनवरी को ख्रेल मंत्रालय ने नेशनल अवॉर्ड के लिए लिस्ट जारी किया था केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय ने 2 जनवरी को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान किया था। इसमें पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने का ऐलान किया। इसके अलावा 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई थी।

मनु के नाम की सिफारिश न होने पर भी कमेटी पर उठा था सवाल डबल मेडिलस्ट मनु भाकर के नाम भी कमेटी की ओर से खेल रत्न अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई लिस्ट में नहीं था। बाद में सवाल उठने पर उनका और चेस वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश का नाम शामिल किया गया।

मनु ने पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग में डबल मेडल जीते थे

मनु ने पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग में डबल मेडल जीते थे

योगेश तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल और 2 पैरलिंपिक गेम्स मेडल जीत चुके हैं योगेश 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2023 और 2024 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के एफ 56 कैटगिरी में सिल्वर मेडल और 2019 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। वहीं 2024 पेरिस पैरालिंपिक गेम्स और 2020 टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। 2022 एशियन गेम्स में वह सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह पुरस्कार शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन। इनके अलावा, ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से एक और लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया जाता है। यह पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार इस कैटेगरी में किसी को भी यह पुरस्कार नहीं दिया गया।

2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

—————————————————————

यह खबर भी पढ़ें…

मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न:34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इसमें 17 पैरा-एथलीट; 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान गुरुवार को खेल मंत्रालय ने किया। ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूरी खबर पढृें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पैरालिंपिक सिल्वर मेडल विजेता खेल रत्न के लिए HC पहुंचा: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र की चयन समिति से कहा- कथूनिया के नाम पर पुनर्विचार करे

#
मनाली विंटर क्वीन का चंडीगढ़ में ऑडिशन:  30 में से 10 का चयन; 24 जनवरी को मनुरंगशाला में फाइनल होगा – Manali News Chandigarh News Updates

मनाली विंटर क्वीन का चंडीगढ़ में ऑडिशन: 30 में से 10 का चयन; 24 जनवरी को मनुरंगशाला में फाइनल होगा – Manali News Chandigarh News Updates

Snake Rescue: बेहद शर्मिला, 10 फीट तक रहती है लंबाई…चप्पल फैक्ट्री में निकला दुर्लभ ब्लैक हेडेड सांप, देखकर थर्रथर कांप गए मजदूर Haryana News & Updates

Snake Rescue: बेहद शर्मिला, 10 फीट तक रहती है लंबाई…चप्पल फैक्ट्री में निकला दुर्लभ ब्लैक हेडेड सांप, देखकर थर्रथर कांप गए मजदूर Haryana News & Updates