पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी: परेड ऑफ नेशंस में मेडल के साथ झूमते दिखे खिलाड़ी, मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा Today Sports News

[ad_1]

पेरिस4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परेड ऑफ नेशंस के दौरान तिरंगा लेकर चलते मनु भाकर और पीआर श्रीजेश।

पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी जारी है। इसकी शुरुआत एक फ्रेंच गीत से हुई। सेरेमनी उसी जगह से हुई, जहां से ओपनिंग सेरेमनी के बाद गेम्स शुरू हुए थे।

स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में फ्रांस के राष्ट्रगान के बाद परेड ऑफ नेशंस हुई। इस बार खिलाड़ी एक कतार में नहीं, बल्कि मिलेजुले रूप में सामने आए। खिलाड़ी मेडल के साथ झूमते दिखे। परेड में ग्रीस, रिफ्यूजी ओलंपिक टीम और फ्रांस के खिलाड़ी पहले आए।

कुछ देर में 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली USA की गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन परफॉर्म करेंगी। वे ऑस्कर और एमी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

स्पोर्ट्स इवेंट में अमेरिका 40 गोल्ड सहित 126 मेडल जीत कर टैली के टॉप पर रहा। भारत एक सिल्वर सहित 6 मेडल के साथ 71वें नंबर पर रहा। शूटर मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तिरंगा थामा। मनु ने दो ब्रॉन्ज जीते, जबकि श्रीजेश स्पेन को 2-1 से हराने वाली ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

झलकियां…

  • क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत उसी जगह से हुई, जहां ओपनिंग सेरेमनी का समापन हुआ था।
  • 1998 में बने स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में फ्रांस का राष्ट्रगान हुआ।
  • राष्ट्रगान के बाद परेश ऑफ नेशंस की शुरुआत हुई।
  • खिलाड़ी अपने-अपने मेडल्स के साथ झूमते नजर आए।

परेड ऑफ नेशंस के चुनिंदा फोटो…

परेड ऑफ नेशंस के दौरान पीआर श्रीजेश और मनु भाकर।

परेड ऑफ नेशंस के दौरान पीआर श्रीजेश और मनु भाकर।

शूटर मनु ने भारत को 2 ब्रॉन्ज दिलाए। श्रीजेश ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम में शामिल रहे।

शूटर मनु ने भारत को 2 ब्रॉन्ज दिलाए। श्रीजेश ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम में शामिल रहे।

परेड ऑफ नेशंस के दौरान अपने-अपने देश का झंडा लेकर चलते एथलीट।

परेड ऑफ नेशंस के दौरान अपने-अपने देश का झंडा लेकर चलते एथलीट।

परेड ऑफ नेशंस में खिलाड़ी बिना कतार के मिलजुले तरीके से निकले।

परेड ऑफ नेशंस में खिलाड़ी बिना कतार के मिलजुले तरीके से निकले।

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परेड ऑफ नेशंस में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश के फोटो

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेरेमनी के दौरान दिग्गज एथलीट पीटी उषा

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देखिए फोटोज

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘मरसी पेरिस’ के साथ सेरेमनी की शुरुआत

क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत मरसी पेरिस के साथ हुई। जो एक गुब्बरा है। इस फ्रेंच शब्द का मतलब होता है शुक्रिया।

07:06 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू

पेरिस ओलिंपिक गेम्स की क्लाजिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआत एक संगीत से हुई।

सेरेमनी शुरू होने के बाद फ्रांस का राष्ट्रगान बजाते म्यूजीशियन।

सेरेमनी शुरू होने के बाद फ्रांस का राष्ट्रगान बजाते म्यूजीशियन।

07:01 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

सेरेमनी से पहले के फोटोज

06:56 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश की पोस्ट

06:48 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी

06:46 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

कौन थामेगा भारत का तिरंगा?

भारत का तिरंगा 2 मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश थामेंगे। श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलिंपिक का ब्रॉन्ज जिताने में अहम भूमिका निभाई।

मनु भाकर ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी।

मनु भाकर ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी।

06:45 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

क्लोजिंग सेरेमनी में क्या-क्या होगा?

समापन समारोह के दौरान पेरिस का स्टेड डी हॉल स्टेडियम एक विशाल कॉन्सर्ट हॉल में तब्दील हो जाएगा। 100 से ज्यादा आर्टिस्ट, कलाबाज, डांस और सर्कस के कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे, जिन्हें थॉमस जॉली डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी का भी डायरेक्शन किया था।

साउंडट्रैक, म्यूजिक और दुनिया के फेमस सिंगर में क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। स्टेडियम में बड़े सेट, ड्रेसिंग और लाइटिंग इफेक्ट से दर्शकों को पास्ट और फ्यूचर की यात्रा दिखाई जाएगी। यहां अमेरिकन रेपर स्नूप डॉग, सेलिन डियोन, बिली एलिश और रेड चिली पेपर्स नाम का रॉक बैंड भी परफॉर्मेंस देगा।

अमेरिकन रेपर स्नूप डॉग क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था।

06:43 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

USA को सौंपा जाएगा ओलिंपिक फ्लैग

क्लोजिंग सेरेमनी की परंपरा के अनुसार ओलिंपिक फ्लैग USA को सौंपा जाएगा, क्योंकि 2028 के ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी अमेरिका ही करेगा। इस दौरान परेड ऑफ नेशंस होगी, जिसमें सभी देश के एथलीट बारी-बारी से ओलिंपिक फ्लैग को सलामी देंगे।

06:35 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

सेरेमनी कहां देख सकते हैं?

पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा और दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। आप ओलिंपिक की वेबसाइट और दैनिक भास्कर ऐप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं।

06:35 PM11 अगस्त 2024

  • कॉपी लिंक

पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी कुछ देर में

पेरिस ओलिंपिक के स्पोर्ट्स इवेंट समाप्त हो चुके हैं। कुछ ही देर में क्लोजिंग सेरेमनी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी: परेड ऑफ नेशंस में मेडल के साथ झूमते दिखे खिलाड़ी, मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा