[ad_1]
- Hindi News
- Business
- Business News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel Price Today, Noel Tata, Ratan Tata
कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। 66 साल के नोएल टाटा अब ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन होंगे। वे पहले ही दो फैमिली ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। 9 अक्टूबर को रतन टाटा के निधन के बाद नोएल इकलौते दावेदार थे।
वहीं केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 10 अक्टूबर तक 11.25 लाख करोड़ रुपए का नेट डायरेक्ट टैक्स वसूला है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स 4.94 लाख करोड़ रुपए और पर्सनल इनकम टैक्स 5.98 लाख करोड़ रुपए है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा।
- डी-मार्ट के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. रतन टाटा के बाद सौतेले भाई नोएल संभालेंगे टाटा ट्रस्ट: पहले ही दो फैमिली ट्रस्ट में शामिल, पारसी कम्युनिटी की पसंद; कहा- विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

66 साल के नोएल टाटा अब ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन होंगे। वे पहले ही दो फैमिली ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। 9 अक्टूबर को रतन टाटा के निधन के बाद नोएल इकलौते दावेदार थे। हालांकि उनके भाई जिम्मी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन वे पहले ही रिटायर हो चुके हैं।
मुंबई में ट्रस्ट की मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी। टाटा ट्रस्ट ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. सरकार ने अब तक ₹11.25 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स वसूला: पिछले साल के मुकाबले 18% ज्यादा, ₹2.31 लाख करोड़ का रिफंड भी जारी

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 10 अक्टूबर तक 11.25 लाख करोड़ रुपए का नेट डायरेक्ट टैक्स वसूला है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स 4.94 लाख करोड़ रुपए और पर्सनल इनकम टैक्स 5.98 लाख करोड़ रुपए है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साल पहले इसी समय (10 अक्टूबर 2023 तक) 9.51 लाख करोड़ रुपए का डायरेक्ट टैक्स कलेक्ट किया था। सालाना आधार पर इसमें 18.35% की बढ़ोतरी हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. देश का विदेशी-मुद्रा-भंडार 8 सप्ताह में पहली बार गिरा: 701 बिलियन डॉलर पर आया, बीते हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था

भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में आठ सप्ताह में पहली बार गिरावट आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को आंकड़े जारी कर बताया कि भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व रिकॉर्ड हाई से गिरकर 701.18 बिलियन डॉलर पर आ गया है।
इस सप्ताह फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 3.71 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं पिछले सात सप्ताह में इसमें कुल मिलाकर लगभग 35 बिलियन डॉलर की ग्रोथ हुई थी। बीते हफ्ते यह 704.89 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. टेस्ला की पहली ऑटोनॉमस रोबो टैक्सी रिवील: AI फीचर वाली साइबरकैब बिना ड्राइवर के चलेगी, साइबरवैन भी पेश की

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली टेस्ला कंपनी ने शुक्रवार को अपनी पहली रोबोटैक्सी ‘साइबरकैब’ रिवील कर दी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए ‘वी-रोबोट’ इवेंट में कंपनी के CEO इलॉन मस्क ने AI फीचर वाली रोबोटैक्सी को पेश किया।
दो सीट वाली इस टैक्सी में न तो स्टीयरिंग है न ही पैडल। कंज्यूमर 30,000 डॉलर (करीब 25 लाख रुपए) से कम में टेस्ला साइबरकैब खरीद सकेंगे। इलॉन मस्क ने उम्मीद जताई कि 2027 से पहले साइबरकैब का प्रोडक्शन शुरू कर देगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. टॉप-100 अमीरों की संपत्ति पहली बार ₹90 लाख करोड़ पार: बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति एक साल में 40% बढ़ी, 2020 की तुलना में दोगुनी

देश के टॉप-100 अमीरों की संपत्ति इस साल पहली बार 90 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई। एक साल में इनकी संपत्ति 40% से अधिक बढ़कर 93.64 लाख करोड़ रुपए हो गई। 2020 की तुलना में इनकी अमीरी दोगुनी से ज्यादा हो गई। 2023 के मुकाबले इनकी कुल संपत्ति में 26.50 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।
दिलचस्प है कि इस साल 100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़ने में उनके बिजनेस से मुनाफे में बढ़ोतरी से ज्यादा शेयरों में तेजी का योगदान रहा। एक साल में सेंसेक्स करीब 30% चढ़ा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट ‘इंडियाज 100 रिचेस्ट 2024’ के मुताबिक, टॉप-100 में 80% से ज्यादा अमीर भारतीय पहले से ज्यादा अमीर हो गए। इनमें से 58 लोगों की संपत्ति में 1 बिलियन डॉलर यानी 8,397 करोड़ रुपए से ज्यादा इजाफा हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


[ad_2]
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं: रतन टाटा के बाद सौतेले भाई नोएल संभालेंगे टाटा ट्रस्ट, सरकार ने ₹11.25 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स वसूला