in

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं: सोना ₹71,931 प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹83,338 प्रति किलो बिक रही Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel, Byjus BDO

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर बायजूस से जुड़ी रही। डेलॉइट के बाद अब एडटेक कंपनी बायजूस की ऑडिटर कंपनी BDO ग्लोबल ने रिजाइन कर दिया है। वहीं सोना का दाम 71,931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की कीमत 83,338 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. डेलॉइट के बाद अब बायजूस की ऑडिटर-BDO ने रिजाइन किया:कंपनी के CEO बायजू रवीन्द्रन ने BDO ग्लोबल पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया

डेलॉइट के बाद अब एडटेक कंपनी बायजूस की ऑडिटर कंपनी BDO ग्लोबल ने रिजाइन कर दिया है। BDO (MSKA & एसोसिएट्स) को जून 2023 में डेलॉइट के इस्तीफा देने के बाद 5 साल के लिए बायजूस और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का ऑडिटर नियुक्त किया गया था।

डेलॉइट ने अनियमितताओं का हवाला देते हुए बायजूस के ऑडिटर के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, BDO ने बायजूस के दिवालिया घोषित होने के एक दिन बाद 17 जुलाई को फोरेंसिक ऑडिट की डिमांड की थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट: चांदी ₹1,681 गिरकर ₹83,338 प्रति किलो पर आई, सोना ₹71,931 प्रति 10 ग्राम हुआ

इस हफ्ते सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 31 अगस्त को सोना 71,958 रुपए पर था, जो अब (7 सितंबर) को 71,931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 27 रुपए की गिरावट आई है।

वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 85,019 रुपए पर थी, जो अब 83,338 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 1,681 रुपए गिरी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं सोने ने 21 मई को 74,222 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. टाटा संस के चेयरमैन की सैलरी 20% बढ़ी: वित्त वर्ष 2023-24 में एन चंद्रशेखरन को मिले ₹135 करोड़, CFO की कमाई में 8% की बढ़ोतरी

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2024 में 135 करोड़ रुपए की सैलरी मिली, जो पिछले वित्त वर्ष के वेतन से 20% ज्यादा है। एन चंद्रशेखरन किसी भारतीय कंपनी के सबसे अधिक वेतन पाने वाले प्रोफेशनल चीफ हैं।

वहीं टाटा सन्स के सभी डायरेक्टर्स की कुल सैलरी में 16% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अपने टॉप डायरेक्टर्स को 200 करोड़ रुपए का पेमेंट किया, जो वित्त वर्ष 2022-23 (FY23) में 172.5 करोड़ रुपए था। इसी अवधि के दौरान टाटा सन्स के कर्मचारियों के वेतन और पारिश्रमिक में 2.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 441 करोड़ रुपए हो गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. हेक्सावेयर का IPO से ₹9,950 करोड़ जुटाने का प्लान: SEBI के पास ड्राफ्ट-पेपर्स जमा किए, IT सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा

IT कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज 9,950 करोड़ रुपए का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लेकर आ रही है। IPO के लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी पेपर्स जमा कर दिए हैं।

यह भारत के IT सर्विसेज और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अभी तक भारतीय IT सेक्टर में सबसे बड़ा 4,713 करोड़ रुपए का IPO साल 2002 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS का रहा था। हेक्सावेयर का मालिकाना हक अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल के पास है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सबसे ज्यादा टैक्स शाहरुख खान ने दिया, नेटवर्थ ₹7,300 करोड़: कमाई के मामले में टॉम क्रूज भी उनसे पीछे, खिलाड़ियों में विराट टॉप टैक्सपेयर​​​​​​​

शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 7300 करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर 80 करोड़ रुपए के टैक्स पेमेंट के साथ तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उनकी नेटवर्थ 800 करोड़ रुपए है।

लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं। सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली हैं। उन्होंने 66 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 38 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल शनिवार को छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था, तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

[ad_2]
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं: सोना ₹71,931 प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹83,338 प्रति किलो बिक रही

Charkhi Dadri News: झोझूकलां और बाढड़ा खंड में जलस्तर चिंताजनक Latest Haryana News

Rohtak News: अजायब में बहलबा के ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालत में मौत Latest Haryana News