in

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं: सोना पहली बार 82 हजार रुपए पार, वित्त मंत्री ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया Business News & Hub

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:  सोना पहली बार 82 हजार रुपए पार, वित्त मंत्री ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver Rate, Petrol Diesel Price Today, Budget 2025, Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर निर्मला सीतारमण से जुड़ी रही। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसके अनुसार FY26 यानी, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान GDP ग्रोथ 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान है। वहीं आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश: अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच महंगाई 4.9% रही; GDP ग्रोथ 6.3% से 6.8% रह सकती है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसके अनुसार FY26 यानी, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान GDP ग्रोथ 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान है। वहीं रिटेल महंगाई अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% हो गई।

इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। इसमें देश की GDP का अनुमान और महंगाई समेत कई जानकारियां होती है। इससे पता चलता है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स इसे तैयार करता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

2. सोना पहली बार 82 हजार रुपए पार: 31 दिन में दाम ₹6003 बढ़े; चांदी ₹993 बढ़कर 93177 रुपए किलो पर पहुंची

आम बजट पेश होने से एक दिन पहले (31 जनवरी) सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 862 बढ़कर 82,165 रुपए हो गया है। गुरुवार को 10 ग्राम (एक तोला) सोने का दाम 81,303 रुपए था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 993 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 92,184 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

3. ओला के थर्ड जनरेशन S1X और S1 प्रो ई-स्कूटर लॉन्च:फुल चार्ज पर 320km तक की रेंज, कीमत ₹79,999 से शुरू

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने (31 जनवरी) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की S1 सीरीज को अपडेट कर दिया है। इसमें कंपनी ने भारतीय बाजार में 2 थर्ड जनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इसमें S1X और S1 प्रो मॉडल शामिल हैं।

थर्ड जनरेशन S1X को चार बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल S1X+ में 1.07 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, थर्ड जनरेशन S1 प्रो को चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल S1प्रो+ में 1.69 लाख रुपए तक जाती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

4. सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 पर बंद: निफ्टी भी 258 अंक चढ़ा, BSE स्मॉलकैप में 899 अंक की बढ़त रही

बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 258 अंक की तेजी रही, ये 23,508 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 899 अंक की तेजी के साथ 49,958 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों से 44 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

[ad_2]
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं: सोना पहली बार 82 हजार रुपए पार, वित्त मंत्री ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया

VIDEO : हिसार में हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, 300 से ज्यादा प्रतिभागी दिखा रहे दमखम  Latest Haryana News

VIDEO : हिसार में हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, 300 से ज्यादा प्रतिभागी दिखा रहे दमखम Latest Haryana News

हर्षित बोले- यह मेरे लिए ड्रीम डेब्यू:  मुझे बाद में पता चला कि बॉलिंग भी करनी है; सूर्या ने कहा- राणा ने मैच पलटा Today Sports News

हर्षित बोले- यह मेरे लिए ड्रीम डेब्यू: मुझे बाद में पता चला कि बॉलिंग भी करनी है; सूर्या ने कहा- राणा ने मैच पलटा Today Sports News