पूर्व सीएम हुड्डा बोले: किसी में नहीं संविधान बदलने की शक्ति…; BJP जा रही, कांग्रेस आ रही है का दिया नारा Latest Haryana News

[ad_1]


कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सीएम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संविधान बदलने की शक्ति किसी में नहीं है। यह अधिकार केवल जनता को है। चुनाव में आवाज उठी थी। हमें 400 सीट दो। संविधान बदलेंगे। देश की जनता ने संविधान नहीं बदलने दिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाई। संविधान व प्रजातंत्र दिया। समानता व नागरिक आजादी दी है। सरकार प्रजातंत्र में किसी की बनें, मगर संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे वीरवार को शहर में प्रभातफेरी के बाद आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Trending Videos

स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी हमारे सम्माननीय हैं। उन्हीं की बदौलत हम आजाद देश में अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चल कर देश को उन्नति की ओर ले जाना चाहिए। उनके दिए संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता से जो जिम्मेदारी वह निभा रहे हैं। टीस इस बात की है कि वर्ष 2014 में सरकार छोड़ी। उस समय प्रदेश प्रतिव्यक्ति आय, निवेश, कानून व्यवस्था, रोजगार, खेल में नंबर एक था। अब कहां पहुंच गए। हम बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार में नंबर एक हो गए हैं। खेल में देश का मान बढ़ाने वाली पहलवान बेटियों को जंतर मंतर में घसीटा गया। अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि जब हमने सरकार छोड़ी तो प्रदेश में कर्जा था 70 हजार करोड़ रुपये। इसमें हमने चार पावर प्लांट लगाए। न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया। हरियाणा की शिक्षा का स्तर बढ़ाया। इन्होंने कुछ किया हो तो बताएं। अब यह कर्जा साढ़े चार लाख करोड़ रुपये है। प्रदेश में पैदा होने वाला हर बच्चा लाखों रुपये कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। प्रदेश में घूमा हूं। लोगों ने संकेत दे दिए हैं, कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। यही नारा है। यही आपकी जिम्मेदारी भी है। मिल कर प्रयास करें। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। 

इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व, प्रभात फेरी के जरिए पूर्व सीएम ने शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों व कॉलोनियों में संपर्क अभियान चलाया। रास्ते में शहीदों को नमन किया व कई जगह आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।

[ad_2]
पूर्व सीएम हुड्डा बोले: किसी में नहीं संविधान बदलने की शक्ति…; BJP जा रही, कांग्रेस आ रही है का दिया नारा