[ad_1]
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह आमने-सामने हो गए। बीरेंद्र सिंह ने मिड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तो सूत आ गई है। तुक्का लग गया और वो डिप्टी स्पीकर बन गए।
.
इस पर डिप्टी स्पीकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सूत-कसूत तो ऊपर वाले के हाथ में है। अगर बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में नहीं जाते और भाजपा में होते तो उनकी भी सूत आ जाती।
दरअसल, दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग की शुरुआत दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद हुई थी।
राजधानी में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर मिड्ढा ने बयान दिया था कि वो कांग्रेस के लिए मोक्ष की कामना करेंगे। इसी के बाद बीते कल रविदास जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि उन्हें इस तरह का बयान शोभा नहीं देता।
अब विस्तार से पढ़िए दोनों नेताओं के बयान…
मिड्ढा बोले- कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ी दिल्ली में चुनावी रिजल्ट आया तो कांग्रेस का वही हाल हुआ जो पिछले विधानसभा चुनावों में हो रहा था। इस बार भी दिल्ली में कांग्रेस के हाथ खाली थे। दिल्ली के रिजल्ट पर कमेंट करते हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा- दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है।
बीरेंद्र सिंह ने कहा- मिड्ढा का तुक्का लग गया बीते कल रविदास जंयती के अवसर पर जब चौधरी बीरेंद्र सिंह को बताया गया कि दिल्ली इलेक्शन के बाद डिप्टी स्पीकर कांग्रेस के मोक्ष की कामना कर रहे हैं तो उन्होंने मिड्ढा को नसीहत देते हुए कहा- डॉ. कृष्ण मिड्ढा का तुक्का लग गया। उनकी सूत आ गई और वो डिप्टी स्पीकर बन गए। उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए।
डिप्टी स्पीकर ने किया पलटवार आज डिप्टी स्पीकर मिड्ढा जींद के लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान जब उन्हें बीरेंद्र सिंह के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने किसी के बारे में गलत नहीं कहा और चौधरी बीरेंद्र सिंह मेरे लिए सम्मानित व्यक्ति हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। अगर बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती। छोड़कर तो वो गए हैं हम नहीं।
बीरेंद्र सिंह अपनी ही पार्टी पर सवाल उठा चुके हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कई मौकों पर बीरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। कई मौकों पर तो वो पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी अपने निशाने पर ले लेते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान में कहा था कि हरियाणा कांग्रेस व्यक्ति विशेष की पार्टी बन गई है। कांग्रेस को अगर प्रदेश में जिंदा होना है तो इससे आगे बढ़ना होगा। व्यक्ति विशेष उन्होंने पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा के लिए कहा।

उन्होंने EVM को लेकर कहा कि सवाल मशीन पर नहीं बल्कि उसे बनाने और चलाने वालों पर है। आखिर उसे भी किसी मानव ने ही बनाया है। वह कभी भी उसमें कमी कर सकता है। उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

[ad_2]
पूर्व मंत्री और डिप्टी स्पीकर आमने-सामने: बीरेंद्र बोले- मिड्ढा तुक्के से बने उपाध्यक्ष, मिड्ढा का पलटवार- BJP में होते तो उनकी सूत आती – Jind News
