in

पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार? – India TV Hindi Politics & News

पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार? – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE PHOTO
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उनके आवास पर रखा गया है। कल रात एम्स से उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया गया। अब आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जहां खास लोगों के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार कल किया जा सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा आज कांग्रेस की तरफ की जाएगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सरकारी संस्थानों में तिरंगा आधा झुका रहेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मनमोहन सिंह को दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। आइए आपको बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है।

पूर्व PM के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है?

  1. भारत में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान खास राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। इसका मकसद देश के प्रति उनके योगदान और पद की गरिमा को सम्मानित करना होता है।
  2. अंतिम संस्कार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है।
  3. इसके अलावा अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। यह सलामी राजकीय सम्मान के हाईएस्ट लेवल का प्रतीक मानी जाती है।
  4. पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन काफी सख्ती से किया जाता है। उनकी अंतिम यात्रा में आम जनता से लेकर गणमान्य व्यक्ति और राजनेता शामिल होते हैं।
  5. इसके अलावा अंतिम यात्रा में सैन्य बैंड और सशस्त्र बलों के जवान भी शामिल होते हैं और पारंपरिक मार्च करते हैं।

कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?

देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली के विशेष स्मारकीय स्थलों पर किया जाता है जैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया था। वहीं, कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया जाता है। हालांकि अंतिम संस्कार का तरीका दिवंगत व्यक्ति और उनके परिजनों के धार्मिक विश्वासों के अनुसार होता है।

आमतौर पर पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में होता है, लेकिन कई मामलों में यह प्रक्रिया संबंधित शख्स के गृह राज्य में भी हो सकती है। उनके अंतिम संस्कार में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद होते हैं।

केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली आइकन थे। देश पर शासन करने की उनकी क्षमता और विजन को सभी ने देखा। मनमोहन सिंह जी ने वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल दिया था। 7 दिन के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस भी शामिल है…।”

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे।”

सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस ने बेलगावी में हो रही CWC की स्पेशल बैठक को रद्द कर दिया है और सभी नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी ने क्या कहा? दिया भावुक संदेश

पूर्व PM के निधन पर इस पाकिस्तानी नेता ने जताया दुख, कही दिल छू लेने वाली बात

Latest India News



[ad_2]
पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार? – India TV Hindi

मनमोहन सिंह ने टीचर्स के कहने पर इकोनॉमिक्स चुनी:  अमृतसर हिंदू कॉलेज लेता था आधी फीस, क्लासमेट बोले-कम शब्दों में अपनी बात बोल जाते थे – Amritsar News Chandigarh News Updates

मनमोहन सिंह ने टीचर्स के कहने पर इकोनॉमिक्स चुनी: अमृतसर हिंदू कॉलेज लेता था आधी फीस, क्लासमेट बोले-कम शब्दों में अपनी बात बोल जाते थे – Amritsar News Chandigarh News Updates

IND vs AUS Boxing Day Test | Steve Smith reaches 34th Test century at MCG Today Sports News

IND vs AUS Boxing Day Test | Steve Smith reaches 34th Test century at MCG Today Sports News