पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर बांटी: एमपी फंड से की मदद, कपूरथला में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी – Kapurthala News Today Sports News

[ad_1]

हरभजन सिंह ने कपूरथला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर बांटी।

राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कपूरथला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 6 जरूरतमंदों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर बांटी है। यह व्हीलचेयर उन्होंने अपने एमपी लैड फंड से उपलब्ध कराई। जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में हरभजन सिंह

.

उन्होंने लाभार्थियों को फलों की टोकरियां भी भेंट की। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने हरभजन सिंह के कार्यों की सराहना की। जिला प्रशासन ने उन्हें सैनिक स्कूल की तस्वीर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में एसएसपी गौरव तूरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर बल, जिला प्रोग्राम अधिकारी राजीव ढांडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

[ad_2]
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर बांटी: एमपी फंड से की मदद, कपूरथला में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी – Kapurthala News