पूछताछ में खुले पुराने राज: लेडी साइको किलर पूनम ने बताया… पहले भांजी फिर सो रहे बेटे को टैंक में डुबोकर मारा Latest Sonipat News

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

Updated Wed, 17 Dec 2025 09:36 AM IST

सख्ती से पूछताछ के दौरान पूनम ने स्वीकार किया कि अगस्त 2025 में उसने अपने मायके गांव सिवाह में भी भतीजी जिया की पानी में डुबोकर हत्या की थी। इससे पहले 12 जनवरी 2023 को गांव भावड़ में उसने अपने बेटे शुभम और गांव गंगाना से आई नवीन की भांजी इशिका को भी मौत के घाट उतारा था।



साइको किलर पूनम (दाएं) उसका बेटा और भांजी (बाएं)
– फोटो : संवाद



विस्तार


गांव भावड़ और पानीपत क्षेत्र में चार मासूम बच्चों की डुबोकर हत्या करने की आरोपी पूनम ने सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस के सामने पहले भांजी और बाद में सो रहे बेटे की पानी में डुबोकर हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने पूनम को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे देर शाम गांव भावड़ स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। घर पहुंचने पर पूनम से परिवार के किसी भी सदस्य ने बातचीत नहीं की।

Trending Videos

पुलिस ने भावड़ में घटनास्थल पर निशानदेही कर उस टैंक का निरीक्षण किया जिसमें उसने अपने बेटे शुभम और ननद की बेटी इशिका को डुबोकर मारा था। यह टैंक उसके चचेरे ससुर पाल सिंह के मकान में बना हुआ है। पुलिस उस कमरे में भी पहुंची जहां वारदात को अंजाम देने के बाद पूनम चौबारे में कपड़े प्रेस कर रही अपनी ननद पिंकी के पास चली गई थी।

शादी समारोह में भी की थी हत्या

पुलिस के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले गांव भावड़ निवासी नवीन के चाचा पाल सिंह परिवार सहित पानीपत के गांव नौल्था में एक शादी समारोह में गए थे। इस शादी में नवीन की पत्नी पूनम भी गई हुई थी। 1 दिसंबर को पूनम ने वहां पाल सिंह की छह वर्षीय पोती विधि को पानी से भरे टब में डुबोकर मार डाला था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में खुले पुराने राज: लेडी साइको किलर पूनम ने बताया… पहले भांजी फिर सो रहे बेटे को टैंक में डुबोकर मारा