पीयू नेता जवंदा पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब यूनिवर्सिटी में 17 मार्च को हुई फायरिंग मामले में चंडीगढ़ पुलिस और एजीटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन में मुख्य शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहगढ़ साहिब के हल्का अमलोह के गांव नूरपुरा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में जस की टांग में गोली लगी। 17 मार्च को पीयू में बॉटनी डिपार्टमेंट के पास सोपू नेता जश्न जवंदा पर चार हमलावरों ने गोली चलाई थी, लेकिन वह बाल बाल बच गया था। डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अमलोह क्षेत्र में एक कार में घूम रहा है। पुलिस ने कार का पीछा किया तो आरोपी ने गाड़ी खेतों की ओर मोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर विक्रम और सब इंस्पेक्टर अमन की टीम ने आरोपी को काबू किया। इस दौरान जस की टांग में गोली लगी। उसे अमलोह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उससे एक पिस्टल भी बरामद की है। जस का संबंध जिला फतेहगढ़ साहिब से ही है और उसका गांव भी यहीं स्थित है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह डोनी बल और शगनप्रीत के लिए काम करता था।

[ad_2]
पीयू नेता जवंदा पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार – Chandigarh News