[ad_1]
{“_id”:”6987a4965d01f7df500f98d3″,”slug”:”serious-questions-on-the-results-of-pgt-recruitment-jagpal-karnal-news-c-18-knl1018-840832-2026-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीजीटी भर्ती के परिणाम पर गंभीर सवाल : जगपाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया नीति की कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने कड़ी आलोचना की है। माकपा जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान भर्ती परीक्षा के परिणाम ने सवाल खड़े कर दिए। स्नातकोत्तर कंप्यूटर विज्ञान के 1711 अध्यापकों के पदों पर जब परीक्षा का परिणाम आया तो उसमें मात्र 39 उम्मीदवारों को ही योग्य घोषित किया गया। उन्हाेंने कहा कि यह सोचनीय विषय है कि दिन-रात मेहनत करके नेट, जेआरएफ और अन्य परीक्षाएं पास करने वाले अभ्यर्थी विषय ज्ञान परीक्षा में पास होने के लिए आवश्यक न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक भी हासिल नहीं कर सके। इन नतीजों से मूल्यांकन पद्धति पर सवाल उठना स्वाभाविक है और इसमें फर्जीवाड़े होने की भी आशंका है। इसकी जांच की जानी चाहिए। ब्यूरो
[ad_2]
पीजीटी भर्ती के परिणाम पर गंभीर सवाल : जगपाल




