[ad_1]
नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना ने मंगलवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूरेनियम की आपूर्ति, 1.7 अरब डॉलर (15 हजार करोड़ रुपए) की तेल रिफाइनरी और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर समझौता किया। इसके साथ ही क्रिटिकल मिनरल्स (कॉपर, कोकिंग कोल, यूरेनियम) की सप्लाई चेन मजबूत करने पर चर्चा की।
मोदी ने कहा कि भारत मंगोलिया के विकास में मजबूत और भरोसेमंद दोस्त बनेगा। दोनों देशों ने 10 समझौते (MoU) किए। 10 साल पहले दोनों देशों ने रणनीतिक दोस्ती शुरू की थी और अब रक्षा व सुरक्षा का सहयोग बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा- हालांकि हमारी सीमा नहीं मिलती, लेकिन हम मंगोलिया को नजदीकी दोस्त मानते हैं। दोनों देश मिलकर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करेंगे। वहीं, उखना ने व्यापार के लिए नए रास्तों की बात की।
भारत को मंगोलिया से यूरेनियम, तांबा, सोना और जस्ता चाहिए। मंगोलिया के पास 90,000 टन यूरेनियम है और उसने फ्रांस के साथ 2,500 टन निकालने का समझौता किया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी पी कुमरन ने कहा- हम यूरेनियम के लिए मजबूत साझेदारी चाहते हैं।
दोनों देशों का मंगोल तेल रिफाइनरी पर खास जोर
दोनों नेताओं ने 1.7 अरब डॉलर की मंगोल तेल रिफाइनरी परियोजना पर खास जोर दिया, जो 2028 में शुरू होगी। यह रिफाइनरी साल में 1.5 मिलियन टन तेल (30,000 बैरल रोज) निकालेगी।
मोदी ने कहा कि यह भारत की मदद वाली सबसे बड़ी परियोजना है, जिसमें 2,500 भारतीय और मंगोलियाई लोग मिलकर काम कर रहे हैं। उखना ने इसे आर्थिक सुरक्षा का बड़ा प्रतीक बताया।
भारत बुद्ध के शिष्यों की अस्थियां मंगोलिया भेजेगा
भारत 2026 में बुद्ध के दो शिष्यों अर्हंत सारिपुत्र और अर्हंत महामोगल्लान के पवित्र अवशेष मंगोलिया भेजेगा। कंधन मठ में एक साल के लिए संस्कृत शिक्षक भेजा जाएगा।
भारत मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में एक डिफेंस अधिकारी भेजेगा और सैन्य ट्रेनिंग बढ़ाएगा। दोनों देश नोमैडिक एलिफेंट और खान क्वेस्ट जैसे अभ्यास करते हैं।
वहीं, ICCR के तहत 8 मंगोलियाई छात्र और शिक्षक भारत आएंगे। ITEC ट्रेनिंग स्लॉट 70 बढ़ाए जाएंगे।
[ad_2]
पीएम मोदी से मिले मंगोलिया के राष्ट्रपति: ₹15 हजार करोड़ की ऑयल रिफाइनरी पर समझौता; भारत बुद्ध के शिष्यों की अस्थियां मंगोलिया भेजेगा


