पानीपत में होली पर बेगुनाह युवक की पीट-पीटकर हत्या,VIDEO: 2 बाइकों के टकराने पर विवाद, दूसरे गुट का समझकर किया हमला; यूपी का रहने वाला था – Panipat News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पानीपत में होली खेल रहे युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़ में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद दो बाइकों के टकराने को लेकर शुरू हुआ था। एक बार तो मामला शांत करा दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही कई युवक इकट्‌ठा होकर आए और फिर झगड़ा करने लगे। इसी बीच हमलावरों एक युवक को दूसरे गुट का समझकर घेर लिया गया। पहले उसकी पिटाई की गई, फिर ईंटों से वार करके हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ युवक को उठाकर एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के साथ सीआईए (CIA) यूनिट और साइबर टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। हत्या की वारदात के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… जांच में जुटी सीआईए और साइबर टीम घटना की सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के साथ सीआईए (CIA) यूनिट और साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]
पानीपत में होली पर बेगुनाह युवक की पीट-पीटकर हत्या,VIDEO: 2 बाइकों के टकराने पर विवाद, दूसरे गुट का समझकर किया हमला; यूपी का रहने वाला था – Panipat News