in

पानीपत में सोती दंपती को सांप ने काटा: फर्श पर सो रहे थे दोनों; पास में लेटी बेटी बची, रसल वाइपर नस्ल का था स्नेक – Panipat News Latest Haryana News

[ad_1]

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला धनदेवी।

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में स्थित एक मकान में सांप ने पति-पत्नी को डंस लिया। पति-पत्नी दोनों सो रहे थे। जैसे ही सांप ने उन्हें काटा, दोनों दर्द से कहराते हुए उठे। बेटी की आंख खुली, तो उसने फर्श पर सांप को देखा। इसके बाद चीख-पुकार कर उसने सा

.

सांप को पकड़ एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया था। रात भर उन्होंने घरेलू उपचार लिया। सुबह दर्द ज्यादा होने की वजह परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। जहां दोनों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के सहजानपुर का रहने वाला खुशीराम एक माह पहले ही पानीपत आया था।

उत्तर प्रदेश के सहजानपुर का रहने वाला खुशीराम एक माह पहले ही पानीपत आया था।

रात करीब 12 बजे की है घटना

जानकारी देते हुए रामचंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहजानपुर का रहने वाला है। वह पानीपत के बापौली में पिछले करीब 10 साल से किराए पर रह रहा है। यही पर उसका फूफा खुशीराम पिछले करीब 1 माह से परिवार सहित रह रहा है। यही पर एक कंपनी में काम करते है। रात करीब 12 बजे की बात है।

फूफा खुशीराम, बुआ धनदेवी के साथ फर्श पर एक जगह सो रहा था। दूसरी ओर बेटी सो रही थी। बुआ के ऊपर से एक सांप गुजरा, जिसने फूफा को काट लिया। बुआ छटपटाई तो सांप ने उसे भी काट लिया। जब दोनों चीखे-चिल्लाए तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने वहीं, फर्श पर सांप को देखा। इसके बाद उसे डिब्बे में पकड़ लिया। सांप रसल वाइपर नस्ल का था।

[ad_2]

Source link

लेह में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई यात्रियों से भरी बस – India TV Hindi Politics & News

31 की उम्र में ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान को आया था हार्ट अटैक, डॉक्‍टर ने बताई ये वजह Latest Entertainment News