पानीपत में जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने की प्रैसवार्ता: बोले-जात पात की राजनीति नहीं करती भाजपा, पारदर्शिता से काम कर रहे सीएम – Matlouda News Latest Haryana News

[ad_1]

प्रैसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।

हरियाणा के पानीपत जिला के मतलौडा में वीरवार को जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित बीपीएल परिवारों को 500 रूपए का गैस सिलेंडर जल्द मिलने लगेगा। उन्हो

.

प्रत्येक विधायक को दिए 5-5 करोड़

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पांच-पांच करोड रुपए प्रत्येक विधायक को दिए गए हैं, वह अपना कार्य सुचारू रूप से करें और अपने क्षेत्र का विकास कराए। उन्होंने इसराना क्षेत्र की समस्याओं पर बात टालते हुए कहा कि यह समस्या आपके क्षेत्र की है, मेरा क्षेत्र जींद का है। उन्होंने जाति विशेष के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी जात-पात की राजनीति नहीं की है। उन्होंने कहा कि जाति विशेष की राजनीति कांग्रेस कर रही है। हरियाणा सरकार ने जो नौकरियां दी है, वह बिना भेदभाव के सभी जातियों को दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारदर्शिता से काम कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link