[ad_1]
हरियाणा के पानीपत में शनिवार की देर शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त यह वारदात अंजाम दी गई, उस वक्त युवक अकेला घर जा रहा था। इसी दौरान 4-5 लोगों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से वारकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर चाकू के पांच से ज्यादा जगहों पर चाकू के गहरे वार के निशान मिले है। डॉक्टरों ने ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत की बात कही। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर भी जांच की। हमलावर कौन थे, इसका पता लगाने के लिए परिवार के लोगों से जानकारी की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने शव को कब्जे में लिया वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के हाथ अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के शव को पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश या लूटपाट के एंगल से जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[ad_2]
पानीपत में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या: घर जाते वक्त 4-5 हमलावरों ने घेर कर ताबड़तोड़ वार किए; यूपी का रहने वाला था – Panipat News


