[ad_1]
लंदन4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने ब्रिटेन से कहा है वो अपने देश के यौन अपराधियों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते ब्रिटेन को पाकिस्तान के दो प्रमुख राजनीतिक विरोधियों को भी सौंपना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान जिन अपराधियों को वापस लेने की बात कर रहा है, वे 47 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाली रोचडेल ग्रुमिंग गैंग के दोषी कारी अब्दुल रऊफ और आदिल खान हैं।
पाकिस्तान जिन दो राजनीतिक विरोधियों को वापस सौंपने की मांग कर रहा है उनके नाम शहजाद अकबर और आदिल राजा है। ये दोनों कई साल से ब्रिटेन में रह रहे हैं। ये इमरान खान समर्थक माने जाते हैं और पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पर लगातार सवाल उठाते हैं।
आरोपियों ने पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने की पेशकश की थी
ब्रिटेन लंबे समय से इन यौन अपराधियों को पाकिस्तान भेजना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान मना करता रहा। वजह यह थी कि इन लोगों ने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने की कोशिश की थी, ताकि उन्हें वापस न भेजा जा सके।
अब पाकिस्तान इस रुकावट को दूर करने के लिए तैयार है। इसी वजह से इस पूरे मामले को ‘लेन-देन वाली डील’ कहा जा रहा है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान या ब्रिटेन में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है।
लोग बोले- पाकिस्तान यौन अपराधियों को हथियार बना रहा
मानवाधिकार संगठनों ने इस खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान इस तरह विदेश में बैठे आलोचकों को डराने और चुप कराने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने अब ग्रुमिंग गैंग के दोषियों को भी राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
ब्रिटेन में भी यह मामला काफी संवेदनशील है, क्योंकि वहां लोगों में यह नाराजगी पहले से है कि इन अपराधियों को अब तक देश से बाहर नहीं भेजा गया।
[ad_2]
पाकिस्तान 2 यौन अपराधियों को ब्रिटेन से बुलाने को तैयार: ये 47 नाबालिग लड़कियों के शोषण में शामिल, शर्त रखी- 2 राजनीतिक विरोधी भी सौंपो

