in

पाकिस्तान से आजाद हुए बलूचिस्तान में फैली हिंसा की आग, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत Today World News

पाकिस्तान से आजाद हुए बलूचिस्तान में फैली हिंसा की आग, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत Today World News

[ad_1]

Image Source : X
बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने का बैनर दिखाते लोग।

क्वेटा: पाकिस्तान से आजाद होने के बाद बलुचिस्तान में प्रांत हिंसा का दौर जारी है। हाल ही में बलोच नेताओं ने बलूचिस्तान को आजाद घोषित किया था। उन्होंने बलूचिस्तान को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने के लिए भारत और संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी है। इस बीच बलूचिस्तान में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज के अनुसार यहां अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो की मौत सड़क दुर्घटना, दो की मौत कालात जिले में गोलीबारी से हुई। इसी तरह एक व्यक्ति की खारान में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कालात में दो लोगों को गोलियों से भूना गया

स्थानीय पुलिस के अनुसार, कालात जिले में अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन सुरक्षा बलों ने जांच शुरू कर दी है और इलाके को घेर लिया गया है।

खारान में भी एक व्यक्ति की हत्या

एक अन्य घटना में खारान जिले में एक व्यक्ति को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति पर बाजार क्षेत्र में करीब से गोली चलाई गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

#

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

इसी दिन, बलूचिस्तान के एक अन्य इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तेज़ रफ्तार वाहन के पलटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं ने एक बार फिर बलूचिस्तान में कानून व्यवस्था की नाजुक स्थिति को उजागर किया है। यह इलाका लंबे समय से सांप्रदायिक तनाव, अलगाववादी आंदोलनों, और आतंकवादी हमलों का केंद्र बना हुआ है। 

Latest World News



[ad_2]
पाकिस्तान से आजाद हुए बलूचिस्तान में फैली हिंसा की आग, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत

SGPC नहीं लेगी राजोआना केस की पिटीशन वापस:  प्रधान धामी बोले- सहमति से लिया गया फैसला; जल्द अमृतसर में बुलाई जाएगी बैठक – Amritsar News Chandigarh News Updates

SGPC नहीं लेगी राजोआना केस की पिटीशन वापस: प्रधान धामी बोले- सहमति से लिया गया फैसला; जल्द अमृतसर में बुलाई जाएगी बैठक – Amritsar News Chandigarh News Updates

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: 20 हजार की रेंज में किसे खरीदना आपके लिए रहेगा बेस्ट, कंपैरिजन स Today Tech News

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: 20 हजार की रेंज में किसे खरीदना आपके लिए रहेगा बेस्ट, कंपैरिजन स Today Tech News