[ad_1]
- Hindi News
- Business
- Pakistan Petrol Price Hits Rs 458.41, Diesel Rs 520.35 Per Litre – Massive Hike Due To US Iran War
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान में केरोसिन के दाम भी ₹34.08 बढ़ाकर ₹457.80 प्रति लीटर कर दिए हैं।
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है।
यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं।
बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल ₹458.41 प्रति लीटर और डीजल ₹520.35 प्रति लीटर पर पहुंच गया। केरोसिन के दाम भी ₹34.08 बढ़ाकर ₹457.80 प्रति लीटर कर दिए हैं।
पिछले महीने पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा हुआ था। पाकिस्तान के 1 रुपए की वैल्यू भारत के 33 पैसे बराबर होती है। यानी भारत के 100 रुपए की वैल्यू पाकिस्तान में करीब 300 रुपए के बराबर है।
पेट्रोल पर टैक्स बढ़ा, डीजल पर जीरो किया गया
कीमतों में संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने पेट्रोलियम लेवी यानी टैक्स दरों में भी बदलाव किया है। पेट्रोल पर लेवी को ₹105 से बढ़ाकर ₹160 प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल न आए, इसलिए इस पर लेवी को ₹55 से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
पेट्रोलियम मंत्री बोले- सब्सिडी सीमित करना जरूरी
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इस फैसले को मुश्किल फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था।
सरकार का मुख्य उद्देश्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और आर्थिक स्थिरता को बचाना है। मलिक के अनुसार, सरकार अब सब्सिडी केवल उन्हीं वर्गों को देगी जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
खपत कम करने के लिए कीमतें बढ़ाईं
प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले महीने पेट्रोल की खपत में 8% और डीजल की खपत में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
इस खपत को नियंत्रित करने के लिए कीमतों में इजाफा किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले तीन हफ्तों से इन कीमतों को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए अब यह संभव नहीं रहा।
आम जनता और किसानों के लिए राहत के उपाय
भारी बोझ के बीच सरकार ने कुछ वर्गों के लिए सब्सिडी का ऐलान भी किया है…
- बाइक सवार: मोटरसाइकिल मालिकों को हर महीने 20 लीटर पेट्रोल पर ₹100 प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी।
- किसान: छोटे किसानों को कटाई के सीजन में मदद के लिए ₹1,500 प्रति एकड़ की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
- ट्रांसपोर्टर्स: इंटर-सिटी और माल ढुलाई वाले वाहनों को ₹100 प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी, जिसकी हर महीने समीक्षा होगी। ट्रक चालकों को ₹70,000 प्रति माह की सीधी सहायता दी जाएगी।
₹129 बिलियन की सब्सिडी के बाद हाथ खड़े किए
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, देश के विकास बजट में ₹100 बिलियन की कटौती और कई सख्त कदम उठाने के बाद भी जनता को सस्ता ईंधन देना मुश्किल हो रहा था। सरकार पहले ही ₹129 बिलियन की सब्सिडी दे चुकी है, जिसके बाद अब खजाने पर और बोझ डालना मुमकिन नहीं था।
पाकिस्तान की आम जनता पर क्या असर होगा?
- महंगाई: डीजल की कीमतें ₹520 पार होने से माल ढुलाई महंगी होगी, जिससे फल, सब्जियां और रोजमर्रा का सामान महंगा हो जाएगा।
- खेती: ट्रैक्टर और ट्यूबवेल चलाने के लिए डीजल महंगा होने से फसलों की लागत बढ़ेगी।
एक्सपर्ट का मानना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें ₹600 के स्तर को भी छू सकती हैं, जिससे देश में महंगाई का नया रिकॉर्ड बन सकता है।
ये खबर भी पढ़ें…
हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी

एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
पाकिस्तान में पेट्रोल ₹137 महंगा होकर ₹458 प्रति लीटर हुआ: डीजल के दाम ₹184 बढ़कर ₹520 हुए, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर





