in

पाकिस्तान भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्डकप से हटा: इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने कन्फर्म किया, कहा- नई टीम का ऐलान जल्द करेंगे Today Sports News

पाकिस्तान भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्डकप से हटा:  इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने कन्फर्म किया, कहा- नई टीम का ऐलान जल्द करेंगे Today Sports News

[ad_1]

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तान ऑफ जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अंडर-23 खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए थे।

पाकिस्तान की टीम भारत में 28 नवंबर से होने जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से हट गया है। इंटरनेशनल हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। FIH ने एक बयान में कहा- ‘पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि उसकी टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम खेलेगी, इसका ऐलान जल्द किया जाएगा।’

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

भारत ने 2023 में चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही 2-1 से हराया था।

भारत ने 2023 में चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही 2-1 से हराया था।

हॉकी एशिया कप से भी हट गया था पाकिस्तान पाकिस्तान ने पिछले महीने बिहार के राजगीर स्टेडियम में आयोजित हॉकी एशिया कप से भी नाम वापस ले लिया था। ओमान भी हट गया था। उनकी जगह बांग्लादेश और कजाकिस्तान को टूर्नामेंट में जगह दी गई थी।

भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप का टाइटल जीता था।

भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप का टाइटल जीता था।

टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार किया भारतीय टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। जीत के बाद टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था। नकवी ACC चेयरमैन होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ भी हैं। साथ ही वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए फाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। टूर्नामेंट में 3 बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। एशिया कप के बाद भारतीय विमेंस टीम ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया के सामने क्यों पिट गई टीम इंडिया, हार के 5 कारण

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज हार चुकी है। तीन मैचों के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की। दोनों ही वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बुरी तरह पिट गई। भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे पांच बड़े कारण रहे। इन सभी को एक-एक कर जानते हैं। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पाकिस्तान भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्डकप से हटा: इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने कन्फर्म किया, कहा- नई टीम का ऐलान जल्द करेंगे

हार्ट की समस्याओं का सफल उपचार! पतंजलि का दावा- योग और आयुर्वेद से मरीजों को मिला नया जीवन Health Updates

हार्ट की समस्याओं का सफल उपचार! पतंजलि का दावा- योग और आयुर्वेद से मरीजों को मिला नया जीवन Health Updates

विराट–रोहित कल ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच खेलेंगे:  2027 तक यहां इंडिया की सीरीज नहीं, टीम पर ऑस्ट्रेलिया से पहली बार क्लीन स्वीप का खतरा Today Sports News

विराट–रोहित कल ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच खेलेंगे: 2027 तक यहां इंडिया की सीरीज नहीं, टीम पर ऑस्ट्रेलिया से पहली बार क्लीन स्वीप का खतरा Today Sports News