in

पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला: बलूच आर्मी का दावा- 90 सैनिक मारे; 8 बसों के काफिले पर अटैक Today World News

पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला:  बलूच आर्मी का दावा- 90 सैनिक मारे; 8 बसों के काफिले पर अटैक Today World News

[ad_1]

इस्लामाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमले का दावा किया है। BLA के मुताबिक नुश्किी इलाके में की गई इस सुसाइड बॉम्बिंग में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

BLA ने बताया कि 8 बसों के काफिले पर हमारी मजीद ब्रिगेड और फतह स्क्वॉड ने सुसाइड अटैक किया। इसमें से एक बस में ब्लास्ट में पूरी तरह जल गई। इसमें मौजूद सभी सैनिक मारे गए।

इसके तुरंत बाद फतेह स्क्वॉड ने दूसरी बस पर हमला किया और उसमें बैठे सभी सैनिकों को एक-एक करके मार डाला। कुल मिलाकर 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

पांच दिन पहले BLA ने ट्रेन हाईजैक की थी

इससे पहले 11 मार्च को को BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। जाफर एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था।

इससे पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को अंजाम दिया। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला किया।

सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद BLA ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ।

इस ट्रेन में सुरक्षाबल, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने BLA के हमले का जवाब दिया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी मारे गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए, लेकिन BLA लड़ाकों ने किसी तरह आर्मी के जमीनी ऑपरेशन को रोक दिया।

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की आधी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे, लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है।

BLA की प्रमुख मांग पाकिस्तान से अलग होकर बलूचिस्तान देश का गठन करना है। बलूचिस्तान में आजादी की मांग करने वाले कई संगठन हैं। इनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे ताकतवर संगठन है। ये संगठन 70 के दशक में अस्तित्व में आया, लेकिन 21वीं सदी में इसका प्रभाव बढ़ा है।

BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तानी सरकार और चीन से मुक्ति दिलाना चाहता है। उनका मानना है कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर उनका हक है। पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को 2007 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर सिडनी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की तरफ से जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) रिपोर्ट 2025 में पाकिस्तान को दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित देश बताया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं।

रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला: बलूच आर्मी का दावा- 90 सैनिक मारे; 8 बसों के काफिले पर अटैक

iPhone 17 में मिल सकते हैं ये 5 बड़े अपग्रेड्स, जानें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स – India TV Hindi Today Tech News

iPhone 17 में मिल सकते हैं ये 5 बड़े अपग्रेड्स, जानें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स – India TV Hindi Today Tech News

लॉन्च से पहले लीक हो गया OnePlus 13T का डिजाइन! होगा सबसे किफायती Snapdragon 8 Elite फोन Today Tech News

लॉन्च से पहले लीक हो गया OnePlus 13T का डिजाइन! होगा सबसे किफायती Snapdragon 8 Elite फोन Today Tech News