पाकिस्तानी मंत्री हुए दिलजीत दोसांझ-करण औजला के फैन: बोले- इनसे पहले पंजाबियों को कौन जानता था, अब तो बॉलीवुड पर भी राज कर रहे – Jalandhar News Today World News

[ad_1]

सॉन्ग पर परफॉर्म करते करण औजला और दिलजीत दोसांझ। इनसेट में पाकिस्तानी मंत्री राणा सिकंदर हयात की फाइल फोटाे।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात पंजाबी और बालीवुड सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और करण औजला की तारीफ की। पाकिस्तान के लाहौर में हुई पंजाबी कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि इन कलाकारों ने पूरी दुनिया में पंजाबियों का नाम रोशन किया

.

पंजाबी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि पंजाबी इधर के हों या भारत के हों, सबका दुनिया में नाम हुआ है। दोनों कलाकारों ने पंजाबी जुबान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। आजकल तो दिलजीत ही चलता है। पाकिस्तान में उतना ही चलता है, जितना भारत और दुनियाभर में।

जानें पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा

  • सारी दुनिया में पंजाबियों ने दबदबा बनाया: पाकिस्तान के एजुकेशन मिनिस्टर राणा ने कहा कि सारी दुनिया में पंजाबियों ने अपने गीत-संगीत से दबदबा बनाया है। पहले तो लोग पंजाबी गीत सुनते भी थे तो कहते थे कि चलो कोई पेंडू (ग्रामीण) गीत लगा दो। कोई कहता था चलो नसीबो लाल लगा दो। अब तो करण औजला और दिलजीत दोसांझ ने कमाल कर दिया है।
  • अब तो दिलजीत चलता है, सिफर या सफर चलता है: पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि अब तो दिलजीत दोसांझ चलता है। सिफर और सफर चलता है। गोट चलता है। यह कोई मायने नहीं रखता है कि हम पाकिस्तानी पंजाबी हैं या भारतीय पंजाबी, गर्व ये है कि दिलजीत दोसांझ ने पूरी दुनिया को एक कोने में लगाया है या नहीं। अब तो हर तरफ दिलजीत ही चलता है। राणा ने पंजाबी में कहा कि बताओ मुझे सारी दुनिया को पंजाबियों ने पुट्ठा कीता ए की नहीं (सारी दुनिया को पंजाबियों ने दबाया है या नहीं)।
  • मैं पंजाबी के साथ हरियाणवी भी बोल सकता हूं: राणा ने कहा कि मैं पंजाबी जुबान फख्र के साथ बोलता हूं। मुझे गर्व है कि करण औजला और दिलजीत दोसांझ ने पूरी दुनिया को पंजाब बोलने पर लगा दिया है। मैं अपने घर की बात बताना चाहता हूं। मेरी पत्नी पंजाबी नहीं बोलती। मेरी बहनें और मां पंजाबी बोलती हैं। उनको दो ही जुबानें आती हैं। एक रांगड़ी और दूसरी पंजाबी। मैं तो जितनी पंजाबी बोल सकता हूं, उतना ही हरियाणवी भी बोल सकता हूं। हरियाणवी भी मुझे अच्छी तरह आती है।
  • करण औजला-दिलजीत को लाओ, मैं जंग लड़ूंगा: पाकिस्तानी मंत्री को कॉन्फ्रेंस में बैठे एक सिख ने कहा कि करण औजला और दिलजीत को पाकिस्तान ले आएं तो इस पर राणा ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि आप दिलजीत दोसांझ और करण औजला को पाकिस्तान लेकर आएं। गीत-संगीत में मैं भी उनके साथ जंग लड़ूंगा। इस पर कॉन्फ्रेंस में बैठे सरदार जी ने कहा कि बराबर की पार्टनरशिप मंजूर है। इस पर राणा ने कहा कि हां मंजूर है।

दिलजीत और करण औजला के बारे में जानिए…

[ad_2]
पाकिस्तानी मंत्री हुए दिलजीत दोसांझ-करण औजला के फैन: बोले- इनसे पहले पंजाबियों को कौन जानता था, अब तो बॉलीवुड पर भी राज कर रहे – Jalandhar News