[ad_1]
- Hindi News
- International
- PoK Ex PM Anwarul Haq Admits Pakistan Targeted India; Red Fort Blast & Kashmir Attack | Pakistan Terror Claim
इस्लामाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने एक बयान में माना कि पाकिस्तान ने लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत को निशाना बनाया है।
PoK विधानसभा में दिए बयान में हक ने कहा
मैंने पहले ही कहा था कि अगर भारत, बलूचिस्तान को खून में डुबाता रहेगा, तो हम लाल किले से कश्मीर के जंगलों तक भारत पर वार करेंगे और हमारे शाहीनों ने यह कर दिखाया।

हक का यह बयान 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार धमाके के बाद आया है, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी। हक के कश्मीर के जंगल वाले बयान का मतलब पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले से है, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी थी।
[ad_2]
पाकिस्तानी नेता बोले- लाल किले से कश्मीर तक हमले किए: मैंने मोदी भी को ललकारा, बलूचिस्तान में खून बहाना बंद करे भारत

