[ad_1]
पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का फाइल फोटो।
पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को काबू किया है, जो कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के वीडियो अपने अकाउंट से अपलोड करते थे। आरोपियों की पहचान सुखबीर और मनवीर सिंह से हुई है। दोनों लुधियाना और मानसा के रहने वाले है। प्रारंभिक
.
यह दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सुखवीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में हत्या का मामला दर्ज है। वह करीब 2 साल तक बठिंडा और मानसा जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद, सुखवीर ने खुद को सोशल मीडिया पर सक्रिय किया और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हो गया। उसकी इंस्टाग्राम आईडी “Sukhveer_khipal” है।
वहीं, मनवीर सिंह, जो शुरू में बाइक मैकेनिक और बाद में फोटोग्राफर के रूप में काम करता था, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “mani_moosewala” पर सक्रिय रूप से सामग्री पोस्ट करके एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गया। उसने ऑनलाइन काफी लोकप्रियता हासिल की। साथ ही, दोनों को सोशल मीडिया से पैसा भी आ रहा था।
आतंकी नेटवर्क से संबंधों की हुई पुष्टि
जब पुलिस ने इस केस की पड़ताल की तो पता चला कि सुखवीर सिंह और मनवीर सिंह दोनों ने दुबई से सक्रिय गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी का महिमामंडन और समर्थन करते हुए कई वीडियो अपलोड किए थे। शहजाद भट्टी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है। उनके सोशल मीडिया कंटेंट ने न केवल आतंकवाद समर्थक बयानों को प्रचारित किया, बल्कि भट्टी के साथ सीधे सहयोग और टैग किए गए संचार को भी दिखाया। जिससे आतंकवादी नेटवर्क के साथ उनके संबंध की पुष्टि हुई।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे है….
[ad_2]
पाकिस्तानी डॉन शहजाद के वीडियो अपलोड करने वाले काबू: पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पकड़े, लुधियाना और मानसा के रहने वाले – Punjab News
