पाकिस्तानी डॉन का दावा, एनकाउंटर में मारा गया रणजीत बेगुनाह: ऑडियो जारी करके पंजाब पुलिस से मांगे सबूत, बोला- नहीं तो मैं दूंगा – Jalandhar News Today World News

[ad_1]


पंजाब के गुरदासपुर जिले में 2 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद हुए एनकाउंटर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए हैं। भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। जिस रणजीत सिंह को मारा गया है वो पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। इसे लेकर शहजाद भट्टी ने ऑडियो जारी किया है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। डाकू नाम के इंस्टा पेज पर डाले इस ऑडियो में भट्टी ने कहा- पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मामने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था। भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगे जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर जांच की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। जारी किए ऑडियो में भट्टी ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

[ad_2]
पाकिस्तानी डॉन का दावा, एनकाउंटर में मारा गया रणजीत बेगुनाह: ऑडियो जारी करके पंजाब पुलिस से मांगे सबूत, बोला- नहीं तो मैं दूंगा – Jalandhar News