in

पाकिस्तानियों को इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत, भारतीय लोगों को पाकिस्तान से लौटने… – India TV Hindi Politics & News

पाकिस्तानियों को इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत, भारतीय लोगों को पाकिस्तान से लौटने… – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : PTI
पाकिस्तानियों पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन।

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले और लोगों की बेरहमी से हत्या के बाद केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान पर लगातार वार कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई और इसमें पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए गए। इनमें से एक बड़ा फैसला पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द करने का भी था। अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने विस्तार से जानकारी दे दी है कि पाकिस्तान के नागरिकों को कब तक भारत छोड़ देना होगा।

पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर CCS की बैठक में लिए गए फैसलों के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। भारत की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा सिर्फ  29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में भारत में जो भी पाकिस्तानी हैं उन्हें संशोधित वीजा की अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए। 

#

भारतीय लोगों को वापस लौटने की सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों के लिए भी सख्त सलाह जारी की है। मंत्रालय ने वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी है।

Latest India News



[ad_2]
पाकिस्तानियों को इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत, भारतीय लोगों को पाकिस्तान से लौटने… – India TV Hindi

U.S. Vice-President J.D. Vance leaves for Washington from Jaipur Today World News

U.S. Vice-President J.D. Vance leaves for Washington from Jaipur Today World News

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, बंद किया अपना एयरस्पेस – India TV Hindi Today World News

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, बंद किया अपना एयरस्पेस – India TV Hindi Today World News