[ad_1]
किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी किम जू आए भी चीन पहुंची हैं। जू को किम जोंग उन का उत्तराधिकारी माना जाता है।
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी किम जू ऐ भी पहुंची।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जू ऐ को किम जोंग का उत्तराधिकारी माना जाता है। जू पहली बार पिता के साथ देश से बाहर आई हैं।
जू-ए 12 साल की हैं। वह 2022 से अपने पिता के साथ सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं।

किम जू ऐ का जन्म 2013 में हुआ था, ये अभी 12 साल की है।
बेटी को उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दे रहे किम जोंग
किम जू ऐ ने नॅार्थ कोरिया में पहले कई सैन्य कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ सार्वजनिक रूप से हिस्सा लिया है। देश से बाहर ये उनकी पहली यात्रा है।
इस यात्रा ने कई सवाल खड़े किए हैं कि क्या किम अपनी बेटी को भविष्य के उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जू-ए को को चीन ले जाना उनकी बढ़ती हैसियत का संकेत है।
बीजिंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा देखकर यह साफ हो गया कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का नंबर 2 माना जा रहा है। इस तरह किम जोंग-उन दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि जू-ए उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी।

किम जोंग-उन अपनी पत्नी री सोल जू और बेटी के साथ जनरल-ग्रेड अधिकारियों के बैरक का दौरा करते हुए। तस्वीर 2023 की है।
2022 में पहली बार सामने आई थी किम जोंग की बेटी
किम जोंग उन अपने परिवार को काफी गोपनियता रखते हैं। इस वजह से उनके परिवार के बारे में काफी कम जानकारी उपलब्ध है।
बुधवार को चीन के तियानमेन स्क्वायर पर सैन्य परेड से पहले किम जू ऐ कहीं दिखाई नहीं दीं थी।
किम जू पहली बार 2022 सार्वजनिक तौर पर सामने आई थी, जब उन्होंने अपने पिता के साथ एक बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च देखा था।
2023 में भी वे कई सैन्य कार्यक्रमों में नजर आईं थी। किम जू अपने घर पर ही पढ़ाई करती हैं और उन्हें घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग का शौक है।

किम जोंग उन की बेटी को पहली बार 2022 में बैलिस्टिक मिसाइल के टेस्ट के दौरान देखा गया था। इस समय किम जू 9 साल की थी।
2012 तक पत्नी को छुपा कर रखा था
शादी के कुछ समय बाद तक उन्होंने अपनी पत्नी री सोल जू को भी गुप्त रखा गया था। वो 2012 में पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई थीं।
दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक दोनों की शादी 2009 में हुई थी। 2012 में खबरें सामने आई थीं कि किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू प्रेगनेंट हैं।
उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने एक लंबा कोट पहना था। मीडिया का कहना था कि वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।
हालांकि किम और उनकी पत्नी समेत सरकार के किसी भी अधिकारियों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।

किम के तीन बच्चे हैं, किम जू सबसे चर्चित
नॉर्थ कोरिया में विदेशी मीडिया पूरी तरह बैन है। लिहाजा, यहां की खबरें बहुत कम बाहरी दुनिया तक पहुंच पाती हैं।
2013 में ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, पूर्व बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने बताया था कि किम जोंग उन को बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने जू ए रखा है।
डेनिस ने कहा था- मैंने किम जोंग और उनकी पत्नी री सोल जू के साथ वक्त बिताया है। किम एक अच्छे पिता हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग के तीन बच्चे हैं, जिनमें किम जू आए सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनके एक बड़े बेटे और एक छोटे बच्चे (लड़का या लड़की, यह स्पष्ट नहीं) के बारे में भी जानकारी है, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं।

किम जू नॅार्थ कोरिया में फैशन आइकॉन के तौर पर मानी जाती हैं।
[ad_2]
पहली बार नॅार्थ-कोरिया के बाहर दिखी किम जोंग की बेटी: पिता के साथ चीन के विक्ट्री परेड में शामिल हुई; दावा- अगली लीडर होंगी