[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए।
विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड
भारत के 3 मैच विनर्स



न्यूजीलैंड के 3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 71 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।



मैच से जुड़े 2 खास रिकॉर्ड
1. कोहली ने संगकारा को पीछो छोड़ा विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं।
2. रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (26 रन) इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं।
हर बैटिंग पोजिशन को मिलाकर रोहित शर्मा पहले ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। उनके नाम अब तक 357 छक्के हैं।

कोहली प्लेयर ऑफ द मैच
कोहली बोले- मेरे सारे अवॉर्ड मां को समर्पित विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें 45वीं बार यह अवॉर्ड मिला है। कोहली ने सेरेमनी में कहा- ‘मैं अपने सारे अवॉर्ड मां को समर्पित करता हूं। उन्हें इन पर गर्व है।’ विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-2 स्कोरर के रिकॉर्ड पर कहा- ‘अगर मैं अपने पूरे सफर को पीछे मुड़कर देखूं, तो यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।’
उन्होंने आगे कहा- ‘मुझे हमेशा अपनी एबिलिटी पर पर भरोसा था और यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है, इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।
विराट ने कहा- वर्तमान मैं जिस तरह से खेल रहा हूं। मैं माइलस्टोन के बारे में नहीं सोचता। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह एक आशीर्वाद है कि लोग मुझे देखने आते हैं। जब मैं लोगों के चेहरों पर खुशी देखता हूं, तो मुझे भी बहुत खुशी मिलती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।
विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच चल रहा है। LIVE कवरेज के लिए क्लिक करें।
भारत-न्यूजीलैंड मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
अपडेट्स
04:38 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली प्लेयर ऑफ द मैच
04:28 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की खास बातें
- टीम के लिए योगदान देना हमेशा अच्छा लगता है, खासकर तब जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हों। वर्तमान में रहना सबसे जरूरी है। मैं यही करने की कोशिश करता हूँ।
- कोहली बैटिंग को बेहद आसान बना रहे हैं। इन पिचों पर शुरुआत करना मुश्किल होता है और जो वह करते हैं, उसे दोहराना आसान नहीं है। उम्मीद है कि वह इसी तरह रन बनाते रहेंगे।
- अर्शदीप ने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, उस समय सिराज टीम में नहीं थे। वनडे ज्यादा नहीं होते, इसलिए हम खिलाड़ियों को रोटेट करना चाहते हैं।
- वॉशिंगटन को साइड स्ट्रेन है, मैच के बाद उनका स्कैन कराया जाएगा।
04:24 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल की 3 बातें
- हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व हैं। कुछ चीजों पर सुधार करने की जरूरत है। अगर हम 20 रन और बना पाते तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता था।
- मजाक में कहा मुझे उम्मीद थी कि आज काइल 15 ओवर गेंदबाज़ी कर पाएंगे। उन्हें पूरे जोश के साथ रन-अप लेते देखना हमेशा अच्छा लगता है।
- हमारी बैटिंग में अनुभव है और हम उसी पर भरोसा करेंगे। मिचेल ने शानदार काम किया।
04:19 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैच के बाद राहुल की 4 बातें
- राणा ने अपना काम बखूबी किया, जिससे मेरे ऊपर से दबाव कम हुआ। उनकी अग्रेसिव बैटिंग से रन चेज आसान हुआ।
- मुझे नहीं पता था कि वॉशी रन नहीं कर सकते। उन्होंने गेंद को सही टाइम किया। हमने यह तय किया कि डॉट गेंदें ज्यादा न हों।
- रोहित, गिल और विराट की साझेदारियों ने सही टेम्पो सेट किया। बाद में पिच थोड़ी धीमी हो गई, लेकिन टॉप ऑर्डर के बैटर्स ने हमारा काम आसान कर दिया।
- कीवियों के खिलाफ हमारे कई मैच आखिरी ओवर तक गए हैं। वे हमेशा मैच में वापसी का तरीका ढूंढ लेते हैं। अगले मैच का इंतजार है।
04:15 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
केएल राहुल ने छक्का मारकर जिताया
भारतीय टीम ने 49वें ओवर में 301 रन का टारगेट चेज कर लिया। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की आखिरी 3 बॉल पर दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने नाबाद 29 रन की पारी खेली। हर्षित राणा ने भी 29 रन का योगदान दिया।
03:49 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने छठा विकेट गंवाया, हर्षित राणा आउट
47वें ओवर में भारत ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर हर्षित राणा 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस्टियन क्लार्क ने मिचेल हे के हाथों कैच कराया।
03:31 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 250 पार, राहुल नाबाद
43वें ओवर में भारतीय टीम ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हर्षित राणा ने क्रिस्टियन क्लार्क के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 250 पार पहुंचा दिया।
03:21 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
जैमिसन ने अय्यर को बोल्ड किया, श्रेयस फिफ्टी चूके

काइल जैमिसन 4 विकेट ले चुके हैं।
42वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमिसन ने बोल्ड किया। जैमिसन ने अपने पिछले ओवर में कोहली और जडेजा के विकेट लिए थे।
03:16 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
काइल जैमिसन को ओवर में दो विकेट, कोहली-जडेजा आउट
40वें ओवर में काइल जैमिसन ने दो बैटर्स को आउट किया। उन्होंने…
- पहली बॉल पर विराट कोहली को माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। विराट 93 रन बनाकर आउट हुए।
- आखिरी बॉल पर रवींद्र जडेजा को क्रिस्टियन क्लार्क के हाथों कैच कराया। रवींद्र 4 रन बनाकर आउट हुए।
जैमिसन के इस ओवर से महज 5 रन आए। यहां से न्यूजीलैंड की वापसी की उम्मीद दिखी।
02:41 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली-अय्यर में फिफ्टी पार्टनरशिप
35वें ओवर में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। कोहली ने माइकल ब्रेसवेल की दूसरी बॉल पर छक्का लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
02:40 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 200 पार, कोहली-अय्यर नाबाद
34वें ओवर में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। कोहली ने क्रिस्टियन क्लार्क के ओवर की 5वीं बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 200 पार पहुंचा दिया।
02:35 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गिल आउट, शतकीय साझेदारी टूटी

27वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदित्य अशोक ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई।

02:05 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गिल की 65 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 25वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 65 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई। गिल ने इंडिया में बतौर कप्तान पहली वनडे हाफ सेंचुरी लगाई है।
02:00 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली और गिल में शतकीय साझेदारी पूरी
गिल-कोहली की जोड़ी ने भारत को 140 पार पहुंचा दिया है।
24वें ओवर में कप्तान गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। गिल ने ग्लेन फिलिप्स के ओवर की 5वीं बॉल पर दौड़कर एक रन लिया और साझेदारी का 100वां रन बनाया। टीम इंडिया ने 39 रन पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया था।
01:56 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली की 44 बॉल पर हाफ सेंचुरी
कोहली ने सिंगल के साथ फिफ्टी पूरी की।
22वें ओवर में विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 44 बॉल पर अर्धशतक लगाया। विराट ने ग्लेन फिलिप्स की तीसरी बॉल पर सिंगल लिया और अपनी पारी का 50वां रन बनाया।
01:47 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर-2 टॉप स्कोरर बने
19वें ओवर में विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं।
01:35 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 100 पार, गिल-कोहली नाबाद
17वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली ने माइकल ब्रेसवेल के ओवर की दूसरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम को 100 पार पहुंचाया।
01:24 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली के 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे
01:14 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 50 पार, गिल-कोहली नाबाद
11वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। कोहली ने आदित्य अशोक की दूसरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 50वां रन बनाया।
01:11 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत की मिलीजुली शुरुआत, रोहित आउट

301 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने मिलीजुली शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में 48 रन बनाने में एक विकेट गंवाया। यहां रोहित शर्मा 26 रन बनाए। गिल और कोहली क्रीज पर हैं।
01:04 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट, जैमिसन को विकेट
9वें ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमिसन ने माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया।
01:01 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर

रोहित शर्मा ने न्यूजीलेंड के खिलाफ 2 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं।
12:30 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा ने चौके से अपना खाता खोला
300 रन का स्कोर डिफेंड कर रही न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने चौके से अपना खाता खोला। उन्होंने काइल जैमिसन की आखिरी बॉल पर कवर पॉइंट में चौका लगाया। पहले ओवर से 5 रन आए।
12:10 PM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक : भारत को 301 रन का टारगेट
11:57 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
50वें ओवर से 14 रन आए, न्यूजीलैंड 300 तक पहुंचा
न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में 14 रन बने। प्रसिद्ध के इस ओवर में काइल जैमिसन और क्रिस्टियन क्लार्क ने चौके लगाए।
इन चौकों की मदद से न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 300 रन तक पहुंचने में कामयाब हो गई।
11:49 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
डेरिल मिचेल 84 रन बनाकर आउट, प्रसिद्ध को दूसरा विकेट
48वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर डेरिल मिचेल 71 बॉल पर 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने LBW कर दिया। उन्होंने मिच हे (18 रन) का भी विकेट लिया।
11:30 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का स्कोर 250 पार हुआ
45वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। डेरिल मिचेल ने हर्षित राणा की आखिरी बॉल पर दो रन लेकर टीम के लिए 250 रन बनाया।
11:22 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिराज को दूसरा विकेट, फॉल्क्स को बोल्ड किया
44वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने जैक फॉल्क्स (एक रन) को बोल्ड कर दिया। उन्होंने विल यंग (12 रन) को भी पवेलियन भेजा।
11:18 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर ब्रेसबेल रनआउट
ब्रेसवेल का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी। (फोटो- BCCI)
43वें ओवर में न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा। आखिरी बॉल पर माइकल ब्रेसवेल (16 रन) रनआउट हो गए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने डायरेक्ट थ्रो पर आउट किया।
11:06 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
डेरिल मिचेल की फिफ्टी
41वें ओवर में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 51 बॉल पर हाफ सेंचुरी बनाई। मिचेल ने कुलदीप यादव की पांचवीं बॉल पर चौका लगाया और हाफ सेंचुरी पूरी की।
10:51 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, मिचेल हे आउट
38वें ओवर में न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा। यहां पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल हे को बोल्ड कर दिया। हे 18 रन ही बना सके। प्रसिद्ध को मैच में पहला विकेट मिला है।
10:35 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कुलदीप यादव को पहला विकेट, फिलिप्स कैच आउट
कुलदीप यादव को मैच में पहला विकेट मिला।
34वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। यहां पर ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। कुलदीप को पहला विकेट मिला है।
10:15 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन पहुंचा
29वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स ने रवींद्र जडेजा के ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 150वां रन बनाया।
10:12 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिराज को पहली सफलता, विल यंग आउट
सिराज को मैच में पहला विकेट मिला। (फोटो- BCCI)
28वें ओवर में न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। यहां पर विल यंग 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। सिराज को मैच में पहला विकेट मिला है।
कप्तान गिल के साथ यंग का विकेट सेलिब्रेट करते सिराज। (फोटो- BCCI)
10:05 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा को दूसरा विकेट, कॉन्वे आउट
24वें ओवर में न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर डेवोन कॉन्वे 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने बोल्ड किया।
09:46 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा ने तोड़ी शतकीय साझेदारी, हेनरी निकोल्स आउट
22वें ओवर में न्यूजीलैंड ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर हेनरी निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 117 रन की शतकीय साझेदारी ब्रेक हुई।

09:35 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कीवी ओपनर्स की हाफ सेंचुरी पूरी
20वें ओवर में न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने हाफ सेंचुरी पूरी की। सुंदर की 5वीं बॉल पर हेनरी निकोल्स ने एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। फिर अगली बॉल पर डेवोन कॉन्वे ने चौका लगाकर फिफ्टी लगाई।
09:29 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कुलदीप के ओवर में मौका, सुंदर मिसजज कर गए
19वें ओवर में कुलदीप यादव ने विकेट का चांस बनाया। उनकी दूसरी बॉल पर सुंदर के पास कॉन्वे को कैच करने का मौका था, लेकिन वे बाउंड्री लाइन से 10 मीटर अंदर थे और कैच को मिसजज कर गए।
08:57 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कीवी ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप

कॉन्वे और निकोल्स की जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।
11वें ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। कॉन्वे ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की दूसरी बॉल पर सिंगल लिया और निकोल्स के साथ साझेदारी का 50वां रन बनाया।
08:53 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज खाली हाथ रहे

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली भारतीय टीम के गेंदबाज पावरप्ले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। इसमें मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की। शुरुआती 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49 रन है। डेवॉन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।
08:32 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
फोटो: फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा

08:15 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
फैंस का उत्साह
08:13 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा के ओवर से भी एक रन आया

हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में एक रन दिए।
न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर से भी रन आया है। हर्षित राणा ने भी एक रन दिया। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2/0 है।
08:09 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिराज ने पहले ओवर में एक रन दिया

सिराज ने पहले ओवर में 5 बॉल डॉट कराई।
मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड की पारी का पहला ओवर डाला है। उन्होंने इस ओवर में एक रन दिए। उन्होंने कॉन्वे को 4 और निकोल्स को एक बॉल डॉट कराई।
07:47 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
07:41 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गिल ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान शुभमन गिल।
शुभमन गिल और माइकल ब्रेसवेल टॉस के लिए मैदान पर उतरे। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
07:29 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा मैच
मैच से पहले पिच को लेकर कमेंटेटर साइमन डूल ने बताया कि मैदान की बाउंड्री स्क्वायर में दोनों तरफ 67 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 77 मीटर की है, जो थोड़ी लंबी मानी जा रही है। उनके मुताबिक पिच पढ़ना थोड़ा मुश्किल है। यह ब्लैक सॉयल (काली मिट्टी) की पिच है, जिस पर हल्की दरारें नजर आ रही हैं और कुछ दरारें धीरे-धीरे चौड़ी भी हो रही हैं।
07:25 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेड टु हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया को बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए। 62 में भारत और 50 मे न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

07:25 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित
पहले वनडे में भारत के रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित के नाम ओपनिंग करते हुए वनडे में 327 छक्के हैं। वहीं गेल ने 328 छक्के लगाए हैं, रोहित 2 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।
विराट कोहली भी 28 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। उनके नाम 27,975 रन हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन जाएंगे। फिलहाल श्रीलंका के कुमार संगकारा 28016 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। सचिन 34,357 रन के साथ टॉप पर हैं।
07:24 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोहली भारत के टॉप स्कोरर
रोहित के साथ विराट कोहली भी सीरीज खेलेंगे। विराट तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए। कोहली के नाम 13 मुकाबलों में 651 रन रहे, उन्होंने 3 सेंचुरी और 4 फिफ्टी भी लगाईं। गेंदबाजों में हर्षित राणा 20 विकेट लेकर टॉप पर रहे।

07:23 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
मिचेल और ब्रेसवेल से न्यूजीलैंड को उम्मीदें
न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे। रेगुलर कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि टॉम लैथम भी नहीं खेल रहे। पूर्व कप्तान केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को आराम दिया गया है। चोट से वापसी कर रहे मैट हेनरी टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी-20 सीरीज ही खेलेंगे।
पिछले साल वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल रहे। डेरिल मिचेल ने 17 मैचों में 761 रन बनाए, जिनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे। बॉलिंग में माइकल ब्रेसवेल ने 18 मुकाबलों में 17 विकेट झटके।

07:22 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
वडोदरा में पहली बार मेंस इंटरनेशनल मैच
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में पहली बार मेंस वनडे खेला जाएगा। यहां अब तक सिर्फ फर्स्ट क्लास मैच ही खेले गए। यहां की पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और रन बनाना आसान होता है। ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
07:22 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
मौसम साफ रहेगा
मैच के दिन वडोदरा में बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे मैच में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। टेम्परेचर 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
07:21 AM11 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैच कहां देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप दैनिक भास्कर पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
[ad_2]
पहला वनडे- भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया: कोहली ने 93 रन बनाए, कप्तान गिल की फिफ्टी; अय्यर ने 49 रन की पारी खेली


