पश्चिमी विक्षोभ का असर, हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Live: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बना हुआ है. 3 फरवरी को कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 4 फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीतलहर चलने की संभावना है. 5 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 6–9 फरवरी के बीच हल्की बारिश और तापमान में गिरावट हो सकती है.

Haryana Weather Live: फरवरी की शुरुआत के साथ ही हरियाणा का मौसम थोड़ा बदलने लगा है. ठंड अभी गई नहीं, लेकिन दिन के समय तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है. सुबह और रात में हल्की ठंड अब भी महसूस होती है. मगर दिन की धूप लोगों को राहत देती है. फिलहाल न तो ठंड ज्यादा परेशान कर रही है, न गर्मी का असर है. मौसम एकदम सामान्य सा लग रहा है. वहीं हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानि मंगलवार को पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय अधिकांश जिलों में घना से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला था, जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक फरवरी को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण कोहरे का मौसम फिर से बन गया है. वहीं दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत महसूस की जाएगी. फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है.बता दें कि हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे कम तापमान देखने को मिला, जहां पर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 10°C है. सुबह के समय अंबाला जिले का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) के प्रभाव के कारण बनी हुई है. इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कहीं-कहीं हल्की ठंड और नमी का असर बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. कल से कोहरे की तीव्रता में कमी आने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है. मगर 4 फरवरी से मौसम फिर खुश्क होगा, लेकिन शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी. IMD के नए अपडेट के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे सप्ताह के अंत में हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी है. 6-7 फरवरी को मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हरियाणा में पूरे सप्ताह बारिश की तीव्र गतिविधि कम रहने की उम्मीद है, लेकिन हल्की-मध्यम बारिश संभव है. वही 8-9 फरवरी को हल्की सी बूंदाबांदी की संभावना है, खासकर 9 फरवरी को बादलों के साथ कुछ बारिश की देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आने और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है.

AQI लेवल हुआ काफी बदलाव

हरियाणा में मौसम परिवर्तन के साथ-साथ AQI लेवल भी लगातार बदलता जा रहा हैं, क्योंकि aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 243 के आसपास सुबह के समय दर्ज किया गया है,जबकि फरीदाबाद जिले में सुबह AQI लेवल 249 देखने को मिला है. वहीं हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 244 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय AQI लेवल 201 दर्ज किया गया हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeharyana

पश्चिमी विक्षोभ का असर, हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, होगी बारिश, गिरेगा तापमान

[ad_2]