पवन खेड़ा के आरोपों पर असम पुलिस एक्शन पर क्या बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा? Politics & News

[ad_1]

Assam Assembly Election 2026: असम में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है. अब खुद मुख्यमंत्री सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही राहुल गांधी पर भी मुकदमा करने की चेतावनी दी है. इससे पहले पवन खेड़ा पर असम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. असम पुलिस कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची थी, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता नहीं मिले. इस पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा है कि असम पुलिस उन्हें पाताल में से भी खोज लाएगी. 

खड़गे जी पागलों जैसी बातें करते हैं: हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कोई भी आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था. खड़गे जी की उम्र हो गई है. फिर भी वह पागलों जैसी बातें करते हैं. असम पुलिस तो पाताल से भी लोगों ढूंढकर ला सकती है. मुझे शक है कि राहुल गांधी ने ही उन्हें ये दस्तावेज दिए हैं. इसलिए इस मामले की आंच राहुल गांधी तक पहुंचेगी. हमें डराने की कोशिश मत करो. यह असम है. हमने 17 बार इस्लामी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. 

इससे पहले पवन खेड़ा को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि वह कल गुवाहटी भाग गए थे. मीडिया से मिली जानकारी से पता चला कि पुलिस उनके दिल्ली वाले आवास पर गई थी. लेकिन वह हैदराबाद भाग गए. कानून अपना काम करेगा. 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, मामला 5 अप्रैल को हुई कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट हैं. साथ ही पूछा था कि उनको तीन पासपोर्ट रखने की जरूरत क्यों है? क्या वे कोई अपराधी हैं? 

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं. क्या वे असम चुनाव हारने के बाद कहीं भागने की तैयारी में हैं? 

पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति को मुसलमानों के खिलाफ नफरत आधारित करार दिया. इसके अलावा पवन खेड़ा ने पूछा था कि क्या इसकी जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को है? शाह जवाब दें कि क्या वो एसआईटी बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे? 

यह भी पढ़ें: 
पवन खेड़ा नहीं मिले, घर से क्या जब्त करके ले गई असम पुलिस? निकलते ही कहा- ‘कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे’



[ad_2]
पवन खेड़ा के आरोपों पर असम पुलिस एक्शन पर क्या बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा?