पलवल में दिव्यांग की हत्या आरोप में फौजी भाई गिरफ्तार: पुलिस ने लिया एक दिन का रिमांड, सिर पर लाठी से किया वार – Palwal News Latest Haryana News

[ad_1]

हत्या का आरोपी मृतक का भाई भारत पुलिस की गिरफ्त में।

हरियाणा के पलवल जिला में गुदराना गांव में फौजी में नौकरी करने वाले एक भाई ने शराब पीने पर अपने सगे दिव्यांग भाई के सिर पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के ताऊ के लड़के की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार क

.

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि 15 अगस्त को गुदराना गांव निवासी केवेंद्र ने दी शिकायत में कहा था कि उसका चचेरा भाई भारत और पवन आपस में कोई झगड़ा कर रहे थे। झगड़े में पवन को चोटें आईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को जमीन से निकाला

परिवार में आपस में वार्तालाप करने के बाद मृतक के शव को दफना दिया गया। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को जमीन में से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने के आरोपी फौजी भारत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेस कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

[ad_2]

Source link