परशुराम संकल्प दिवस पर कार्यक्रम के लिए लोगों में बना उत्साह : राजकुमार Latest Haryana News

[ad_1]




बाबैन। भगवान परशुराम के संकल्प दिवस पर रविवार को पिपली के निजी पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के प्रमुख पूर्व उप महाअधिवक्ता राजकुमार शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेशभर से सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के रणनीतिकार संजय जोशी उपस्थित रहेंगे। वशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक रामकुमार गौतम शिरकत करेगें। इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल के प्रमुख पूर्व उप महाअधिवक्ता राजकुमार शर्मा बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के लिए लोगों में उत्साह है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा कायम करने के साथ-साथ समाज को राजनीतिक में अधिक से अधिक भागीदारी देने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि समाज को आगे ले जाने के लिए यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक प्रशासनिक और शैक्षणिक तौर पर पिछड़ रहा है। समाज के युवाओं को राजनीतिक में स्थापित करने सरकारी नौकरियों के लिए प्रशिक्षित करने और उद्यमी बनाने की जरूरत है।


Trending Videos

[ad_2]
परशुराम संकल्प दिवस पर कार्यक्रम के लिए लोगों में बना उत्साह : राजकुमार