करनाल। आर्य समाज प्रेम नगर में सोमवार को भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन हुआ। हवन में सभी ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सांदल ने अक्षय तृतीया का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सृष्टि को नई दिशा दिखाने का काम किया। सचिव मणिका चोपड़ा, कोषाध्यक्ष मीना महाजन, पूर्व अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, प्रकल्प प्रमुख सुनीता डुडेजा, अनीता मेहता आदि माैजूद रहे। संवाद