पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: हर व्यक्ति या परिस्थिति में ईश्वर को अवश्य ढूंढिए Politics & News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Opinion
  • Pt. Vijayshankar Mehta’s Column Be Sure To Find God In Every Person Or Situation

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पं. विजयशंकर मेहता

जिस दुनिया को हम जानते हैं, उससे भी ज्यादा अनजानी दुनिया है। मैं इन दिनों चार देशों- फिनलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन की यात्रा पर हूं। यहां मेरे प्रवचन चल रहे हैं। जितने लोगों से मिलता हूं, जितने दृश्य देखता हूं, लगता है कि हरेक के भीतर एक नई दुनिया है।

जो कुछ इस उम्र में हमने जाना है, देखा है, उससे कई गुना अनदेखा रह गया। इसलिए जीवन में आने वाला हर दृश्य और हर व्यक्ति परमात्मा का प्रसाद मानकर स्वीकारा जाए। ईश्वर हमें बहुत कुछ सिखाने के लिए नया-नया दिखाता है।

तुलसीदास जी ने एक पंक्ति लिखी है- निज प्रभुमय देखहिं जगत् केहि सन करहिं बिरोध। इस सारे जगत को मैंने अपने ईश्वर जैसा देखा है तो फिर किससे विरोध करें?

अगर किसी दृश्य को देखकर अच्छा लग रहा है तो मानकर चलिएगा उसमें ईश्वर बसा है। दु:ख आए तो अपने दोष ढूंढना, सुख आए तो ईश्वर की कृपा मानना। नए दृश्य और नए व्यक्ति मिलें तो समझना कहीं न कहीं भगवान ही मिला है, नए का आनंद और बढ़ जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: हर व्यक्ति या परिस्थिति में ईश्वर को अवश्य ढूंढिए