[ad_1]
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने लियम लिविंगस्टन और हेनरिक क्लासन का कैच एक हाथ से लपका। वहीं, क्लासन ने जीवनदान के बाद आवेश खान के ओवर में 4 चौके लगा दिए। LSG Vs SRH मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… नीतीश-क्लासन की हैदराबाद के लिए रिकॉर्ड साझेदारी हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासन ने 5वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। यह टीम के इतिहास में 5वें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इससे पहले 2025 में मुंबई के खिलाफ क्लासन ने ही अभिषेक मनोहर के साथ हैदराबाद में 6वें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की थी। ओवरऑल सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो यूसुफ पठान और शाकीब अल हसन ने कोलकाता के लिए गुजरात के खिलाफ नाबाद 134 रन जोड़े थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. मार्करम-सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से ओपनर्स आउट मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में ही हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हुए। शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर बॉल डाली। अभिषेक ने ड्राइव खेला लेकिन बैट का किनारा लग गया। शॉर्ट थर्ड की दिशा में जाती गेंद पर मणिमारन सिद्धार्थ ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपक लिया। इसके बाद शमी ने तीसरे ओवर में ट्रेविस हेड को भी आउट कर दिया। उन्होंने फिर से स्लोअर बॉल फेंकी। हेड के शॉट को कंट्रोल करने की कोशिश में गेंद हवा में उठ गई। मिड-ऑफ पर ऐडन मार्करम ने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पूरा किया। 2. ईशान के बोल्ड पर गोयंका ने भगवान की तस्वीर माथे से लगाई लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने तीसरे ओवर में सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। फुल लेंथ पर इनस्विंगर बॉल पर ईशान ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद बैट-पैड के बीच गैप से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप उड़ा गई। ईशान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट गिरते ही स्टैंड में बैठे लखनऊ के मालिक संजीव गोयंका ने तिरुपति बालाजी की तस्वीर माथे से लगा ली। 3. पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका लखनऊ को अहम मौके पर ऋषभ पंत की शानदार विकेटकीपिंग का फायदा मिला। 8वें ओवर में दिग्वेश राठी की गेंद पर लियम लिविंगस्टन के बल्ले से टॉप-एज लगा और गेंद पीछे हवा में गई। पंत ने तेजी से दाई ओर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। इसके बाद डेथ ओवर्स में भी पंत ने आवेश खान की गेंद पर हेनरिक क्लासन का कैच लिया। क्लासन ने रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा फाइन चली गई। पंत ने फिर से दाई ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पूरा किया। 4. कैच छूटने के बाद क्लासन ने 4 चौके लगाए 13वें ओवर में हेनरिक क्लासन को जीवनदान मिला। मणिमारन सिद्धार्थ की फुल गेंद पर फील्डर मुकुल चौधरी कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद क्लासन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। अगले ही ओवर में उन्होंने आवेश खान पर 4 चौके जड़ दिए। क्लासन ने दो चौके मिड-ऑफ के बीच से और दो चौके मिडविकेट की तरफ लगाए। 5. ईशान ने पूरन को रनआउट किया 14वें ओवर में लखनऊ के निकोलस पूरन रनआउट हो गए। शिवांग कुमार की धीमी गेंद पर पूरन ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन अंडर-एज लग गया। पूरन को लगा कि गेंद कीपर से निकल गई है। वे रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन गेंद उछलकर सीधे कीपर के पास पहुंची। ईशान किशन ने तेजी दिखाते हुए तुरंत स्टंप्स बिखेर दिए। ——————-
यह खबर भी पढ़ें…
IPL- लखनऊ 5 विकेट से जीती IPL के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका: क्लासन ने जीवनदान के बाद 4 चौके लगाए, सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स




