[ad_1]
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
पंजाब के DGP गौरव यादव ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस के थानों में हो रहे हमलों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI है। उसकी कोशिश यही रहती है कि किसी तरीके से पंजाब का माहौल खराब किया जाए। इसकी कोशिश में वह लगी रहती है।
.
उन्होंने कहा कि एंट्री ड्रोन सिस्टम लगाने का फायदा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान अब एडवांस ड्रोन भेज रहा है। जो कि कई बार हमारे सिस्टम में बच निकलते हैं। पंजाब पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। SGPC की शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर DGP ने कहा कि मैं चार सौ थानों का एसएचओ नहीं हूं। इस बारे में संबंधित एसएचओ को पता होगा।
मार्च 2026 में पंजाब पुलिस को करीब 1600 मुलाजिम मिलेंगे। यह सारे इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व एएसआई तैनात होंगे। यह प्रमोशनल आधार नियुक्ति की जा रही है। सारे मुलाजिम ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मदद के लिए पांच से आठ मिनट में पहुंचेगी।
इसके लिए पुलिस अपने डायल के रिस्पॉन्स टाइम को सुधारने का फैसला लिया है। पंजाब का रिस्पांस टाइम दस से 12 मिनट है। पीसीआर के लिए 8100 नए वाहन खरीदने जा रहे है। नीचे पढ़ें मीडिया के सवालों के DGP ने क्या जवाब दिए…
पंजाब में एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी के ट्रॉयल के दौरान डीजीपी व मंत्री।- फाइल फोटो
सवाल: तीन एंटी ड्रोन सिस्टम आपने बॉर्डर पर लगाए हैं। यह कितने कारगर हुए हैं? DGP: यह काफी कारगर साबित हुए हैं। पाकिस्तान ने अब छोटे ड्रोन भेजने शुरू कर दिए हैं। इस साल 515 से 520 ड्रोन आए हैं। 263 ड्रोन गिराए गए हैं। 50 फीसदी से ज्यादा ड्रोन गिराए गए हैं। कामयाबी तो है। हमारे यहां तो सिस्टम लेट लगा है, बीएसएफ को बधाई देता हूं।
2025 में हमें लगा कि हमने ड्रोन पर काबू पा लिया। लेकिन दूसरी साइड से अब एडवांस ड्रोन भी आ रहे हैं, जो हमारे सिस्टम को बीट कर देते हैं। कुछ में रिटर्न होम का प्रावधान है। यह टेक्नोलॉजी की लड़ाई है, जो दोनों तरफ से चल रही है। छिपकर वार करने में पाकिस्तान माहिर है। ऑपरेशन सिंदूर में ड्रोन उन्होंने इस्तेमाल किए हैं।
सवाल: पंजाब में कितने गैंग एक्टिव हैं? DGP: चालीस से 50 लोग बाहर बैठे हुए हैं। इनके 300 से 400 के लोग हैं। कभी कुछ पकड़े जाते हैं। कई बार स्टेट छोड़ जाते हैं। यह संख्या बढ़ती-घटती रहती है।
सवाल: बॉर्डर जिलों में कितने थानों पर पिछले 6 महीने में अटैक हुए। जब अटैक होते हैं तो पुलिस इनकार कर देती है। बाद में आरोपी पकड़े भी जाते हैं। DGP: पाकिस्तान यह चाहता है कि हमें डिस्टर्ब करे, अलगाववाद को ज्यादा बल नहीं मिला, तो वह चाहते हैं कि हम पंजाब को इस तरीके से डिस्टर्ब करें। पंजाब पुलिस उनकी साजिश बेनकाब कर देती है। फिर सोशल मीडिया पर जंग छेड़ देते हैं। कई बार कुछ भी नहीं होता तो सोशल मीडिया पर आ जाता है कि हमने ग्रेनेड फेंक दिया।
कुछ जगहों पर ग्रेनेड अटैक भी हुए। वह दिखाना चाहते हैं कि पंजाब बहुत डिस्टर्ब है। पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अफसरों की इंटरसेप्ट सामने आई है, वह कहते हैं कि वीडियो बना दो, आपको पैसे मिल जाएंगे। एक सोची-समझी प्लानिंग है। वह चाहते हैं कि पंजाब में अफरा-तफरी मच जाए।

सवाल: पंजाब पुलिस की FIR का काफी समय से एक ही स्टाइल चला आ रहा है। मुखबिर खास की सूचना जैसे शब्द प्रयोग होते हैं। क्या FIR लिखने का स्टाइल बदलेगा? पुलिस की गाड़ियों की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप विधायक सुखपाल खैहरा ने लगाया था। क्या कहेंगे? DGP: पंजाब रूल्स पंजाब, हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान में भी सेम पैटर्न पर है। यह रूल पंजाब, हरियाणा दिल्ली समेत कई राज्य में जगह लागू है। हमारी कोशिश रहती है कि जो बात हुई हो, उसे FIR में लिखा जाए। कई केसों में इन्फॉर्मर भी सूचना देते हैं।
अगर अंग्रेजों के समय की एफआईआर देखो, दो पैराग्राफ की होती है। उस पर सजा हो जाती है। ज्युडिशियरी कहती है कि डिटेल एफआईआर होनी चाहिए। क्रॉस एग्जामिनेशन सिस्टम होते हैं। दूसरा हमें गाड़ियों की खरीद के लिए किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं है। जी. नागेश्वर राव इस खरीद प्रक्रिया को लीड करते हैं। सारी खरीद केंद्र सरकार के जैम के माध्यम से होती है।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम किया है।
सवाल: कितने भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। DGP: पुलिस विभाग ऐसा विभाग है, जहां पर कोई चीज सामने आती है, उस पर कार्रवाई होती है। पटियाला में सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ मामले में मैंने पहले कहा था कि हम सेना का सम्मान करते हैं। मैंने इसके लिए खेद भी जताया था। वहीं, इसमें जो जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है।
सवाल: पंजाब में कई एनकाउंटर हो रहे हैं। सात महीनों में 20 एनकाउंटर हुए। चार साल में 300 एनकाउंटर हुए हैं। क्या सही हैं? DGP: हम जिम्मेदार पुलिस हैं। हमारी पुलिस एक अच्छा काम कर रही है। हमारा काम तथ्य जुटाना है। जांच के दौरान कोई अटैक होता है, तो पुलिस सेल्फ डिफेंस में कार्रवाई करती है।
सवाल: पंजाब में ग्रेनेड अटैक हो रहे हैं। इसमें आईएसआई की भूमिका सामने आई है DGP: अटैक में सीधे आईएसआई की भूमिका सामने आई है। आईएसआई पाकिस्तान व विदेशों में बैठे लोगों के माध्यम से यह गेम खेल रही है। वह चाहते हैं कि पंजाब को डिस्टर्ब किया जाए। वह प्रॉक्सी वॉर लड़ रहे हैं।
सवाल: ड्रग तस्करों के घर गिराए जा रहे हैं। लेकिन ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। कितने ही केस कोर्ट पहुंचे हैं? DGP: मैं तो खुद कहता हूं कि घर गिराने में पुलिस का कोई रोल नहीं है। गिराने की कार्रवाई पुलिस नहीं करती है। अगर जमीन पर कब्जा होता है तो पर संबंधित विभाग एक्शन करता है। हम नियमों के तहत काम करते हैं।

सवाल: श्री अकाल तख्त के जत्थेदार गड़गज का कहना है कि SGPC ने अब तक 25 शिकायतें विभिन्न मामलों में पुलिस को दी हैं। यह SGPC व दरबार साहिब से थीं। लेकिन तीन-चार मामलों में एफआईआर दर्ज हुई। DGP: हम प्रोफेशनली काम करते हैं। मैं चार सौ थानों का एसएचओ नहीं हूं। इस बारे में संबंधित एसएचओ को पता होगा। मेरा काम पॉलिसी मेकिंग है। स्टेट पुलिस को किस साइड लेकर जाना है
[ad_2]
पंजाब DGP बोले- मैं 400 थानों का SHO नहीं: जल्द 1600 ASI, SI और इंस्पेक्टर मिलेंगे; थानों पर अटैक के पीछे पाकिस्तानी एजेंसी ISI – Mohali News



