पंजाब CM मान एडमिट, अस्पताल को उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियों ने हॉस्पिटल घेरा, मोहाली के कई स्कूलों को भी धमकी भरा ईमेल – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल में CM के मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस का घेरा डाल दिया गया है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां एकदम से छुट्‌टी करवा दी गई है। आज से ही CBSE के एग्जाम शुरू हो रहे है। सीबीएसई का आज 10वीं कक्षा का मैथ का पेपर है। पेपर सुबह साढ़े 10 बजे से है। ऐसे में स्कूल प्रबंधक और पेरेंटस भी आफत में हैं। धमकी भरी ई-मेल में क्या लिखा
हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजी ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसमें मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पतालों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा हुआ है कि फोर्टिस अस्पताल से भगवंत मान की लाश निकलेगी। शहीद भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने सीएम मान को पोलोनियम से इन्फेक्ट कर दिया है। अगर जिंदा बच गया तो बेअंत (पूर्व CM बेअंत सिंह) की तरह ठोकेंगे। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है। दस मिनट में पूरा कैंपस खाली करवाया फेज-2 के ज्ञान ज्योति स्कूल की डायरेक्टर अनित बेदी ने बताया कि आज सुबह साढ़े 8 बजे बम थ्रेट की मेल आई थी। जैसे ही हमने मेल रिसीव की, उसके बाद हमारी टीमें एक्शन में आ गईं। अब हमारी एसओपी तय हो चुकी हैं। डायरेक्टर ने कहा- 10 मिनट में कैंपस खाली कर दिया। पुलिस को हमने तुरंत सूचित किया। पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंच गई। कई स्कूलों को मेल आई। ऐसे में पुलिस की चेकिंग टीमें हमारे स्कूल में पहुंचने वाली हैं।

[ad_2]
पंजाब CM मान एडमिट, अस्पताल को उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियों ने हॉस्पिटल घेरा, मोहाली के कई स्कूलों को भी धमकी भरा ईमेल – Punjab News