in

पंजाब CM बोले- चंडीगढ़ में केजरीवाल को कोठी नहीं दी: कहा- 50 नंबर कोठी CM कैंप ऑफिस, यहां अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड रहती थी, तब BJP चुप रही – Chandigarh News Chandigarh News Updates

पंजाब CM बोले- चंडीगढ़ में केजरीवाल को कोठी नहीं दी:  कहा- 50 नंबर कोठी CM कैंप ऑफिस, यहां अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड रहती थी, तब BJP चुप रही – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को BJP के उस दावे को झूठा बताया जिसमें कहा गया था कि आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ में सरकारी कोठी अलॉट की गई है। BJP ने इसे दिल्ली के शीशमहल से भी बड़ा बताते हुए सवाल उठाए थे।

.

भाजपा के इसी दावे के एक दिन बाद, शनिवार को CM भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया। इसमें मान ने कहा- चंडीगढ़ के सेक्टर-2 की कोठी नंबर 45 में मुख्यमंत्री की रिहायश और कोठी नंबर 50 में पंजाब CM का कैंप कार्यालय है। कोठी नंबर 50 मुख्यमंत्री आवास का ही एक हिस्सा है। ये कोठी पंजाब में AAP सरकार के शपथ लेने के समय यानि 16 मार्च 2022 से ही उनके पास है।

मान ने कहा कि जिस 45 नंबर कोठी में वह रहते हैं, उसमें पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड अरूसा आलम रहती थीं। उस समय किसी ने सवाल नहीं उठाया। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस समय BJP में हैं और पाकिस्तानी नागरिक अरुसा आलम से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा का काम भ्रम फैलाना है और अब भी वह यही काम कर रही है।

दरअसल शुक्रवार (31 अक्टूबर) को दिल्ली और चंडीगढ़ BJP ने सोशल मीडिया पर एक सैटेलाइट इमेज शेयर करते हुए दावा किया था कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी दी गई। भाजपा ने इसे दिल्ली जैसा शीशमहल करार दिया था। BJP के अलावा दिल्ली से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी यही दावा किया था।

BJP की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई सैटेलाइट इमेज। इनसेट में अरविंद केजरीवाल की फोटो।

CM भगवंत मान की 9 अहम बातें…

  • BJP ने भ्रम पैदा करने वाला प्रचार किया: CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भ्रम पैदा करने वाला प्रचार किया जा रहा है कि चंडीगढ़ में पंजाब सरकार ने शीशमहल बनाया है। कोठी नंबर 50 नंबर को शीशमहल बताकर कहा गया कि इसमें अरविंद केजरीवाल आकर रहते हैं।
  • कोठी नंबर 50 में कैंप कार्यालय और गेस्ट हाउस: मेरा सीएम ने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि जिस दिन 16 मार्च 2022 को शपथ ली थी, तब से कोठी अलॉट है। उन्होंने पत्र दिखाते हुए कहा कि 45 नंबर कोठी उनकी है। कोठी नंबर 50, जिस बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है, वह मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय और गेस्ट हाउस है, वह मेरे घर का हिस्सा है। मेरे जो मेहमान आते हैं और देश से लोग आते हैं, तो वह वहां मिल सकते हैं।
  • इस घर में पहले कैप्टन की गर्लफ्रेंड रहती थी: भगवंत मान ने कहा कि क्या भाजपा वाले यह बता सकते हैं कि मुख्यमंत्री के घर को शीशमहल कहेंगे। इससे पहले जिस घर में मैं रहता हूं, इस घर में पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड अरूसा रहती थी, तब आपने यह बात क्यों नहीं उठाई कि एक विदेशी मेहमान, वो भी उस देश की थी जो हमारे देश लिए खतरे पैदा कर चुका है, वहां की डिफेंस की पत्रकार, वो क्या शीशमहल में रहती रही है।
  • सभी घर एक जैसे, एक ही नक्शा बना हुआ है: CM ने कहा कि इसी कैंप आफिस को कैप्टन के एजी अतुल नंदा भी इस्तेमाल करते रहे हैं। 45 और 50 नंबर कोठियों के बीच की कोठियां हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास हैं, वहां तो बीजेपी की सरकार है। सभी घर एक जैसे हैं, एक ही नक्शा बना हुआ है। वही पेड़ हैं, क्या बीजेपी का मंत्री भी शीश महल में रहता है।
  • BJP के पास पंजाब के लिए एजेंडा नहीं: मान ने कहा कि असल में बीजेपी के पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है। वह इन कामों पर आ गए हैं। गुजरात में बड़ी-बड़ी रैलियां हो गई हैं, तो अब पंजाब में कुछ न कुछ करना चाहते हैं। कई बार मेरी नकली वीडियो बनाकर प्रमोट करने लग जाते हैं, कभी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल यहां क्यों रहते हैं।
  • कैप्टन और सुखबीर के महलों पर नहीं बोला कोई: CM ने कहा कि अगर शीशमहल देखने हैं तो एड्रेस दे देता हूं, कैप्टन अमरेंदर सिंह का शीशमहल सिसवा में जाकर देखो, आप सुखविलास देखो, सुखबीर बादल का वह शीशमहल है, एक आपका नेता कैप्टन है, दूसरे सुखबीर बादल के साथ आपने सेंटर में सरकार चलाई है। वह तो यहां रहते ही नहीं थे, वह तो इसे सर्वेंट क्वार्टर कहते थे। अगर आम घरों का कोई बंदा जीतकर सरकारी रिहायश में रहने लगा तो यह आपको शीशमहल लग रहा है, इससे घटिया हरकत नहीं हो सकती।
  • शीशमहल हमारे नहीं, कैप्टन-सुखबीर के हैं: मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने जो घर बनाया है उसकी कीमत कितनी है, जबकि प्रधानमंत्री का घर पहले था, हमने कोई घर तोड़ा तो नहीं। कैप्टन और सुखबीर ने तोड़े हैं। उन्होंने पैसा लूट कर महल बनाए। यह लोगों के घर हैं, हम तो यहीं उनसे मिलते हैं। मेरे गेस्ट को कह रहे हो कि वह शीशमहल में रहते हैं, अरविंद केजरीवाल भी यहां कई बार रहते रहे हैं।
  • रवनीत बिट्टू का घर देख लें, कब्जा किया हुआ है: CM ने कहा दिल्ली में मुख्यमंत्री की रिहायश कपूरथला हाउस है, उसे भी शीशमहल कहेंगे, वहां राज्यपाल रहते हैं। रवनीत बिट्टू का घर देख लें, लेक के सामने है। इस पर कब्जा किया हुआ है, यह हाउस मुख्यमंत्री पूल का है, इसे खाली करवाने के लिए कई बार राज्यपाल को लिख चुके हैं। उसे भी गेस्ट हाउस बनाना है।
  • शीशमहल भाजपा का दिल्ली का कार्यालय है: मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इनके प्रचार के झांसे में न आएं। हमने तो राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते पार्टी कार्यालय मांगा था, वह भी नहीं मिल रहा है। शीशमहल भाजपा का दिल्ली का कार्यालय है, जो 11 स्टार के बराबर है।

मालीवाल बोलीं– कई मंत्री भी शीशमहल में रहते हैं स्वाती मालीवाल ने शनिवार (1 नवंबर) को सुबह 11:32 बजे एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा- चंडीगढ़ में शीशमहल सिर्फ केजरीवाल का नहीं है। मनीष सिसोदिया- बंगला नंबर 960, सत्येन्द्र जैन- बंगला नंबर 926, ये सेक्टर 39 की वो बड़ी-बड़ी आलीशान कोठिया हैं, जहां सरकार के मंत्री रहते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में दिल्ली से आए कई लोगों को रहने के लिए आलीशान बंगले पंजाब सरकार ने दिए हैं। सरकारी संपत्ति पर इस तरह अवैध कब्जे करके बैठना एक अपराध है।

अब पढ़िए BJP ने पोस्ट में क्या लिखा…. दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह 11:20 बजे X हैंडल पर पोस्ट डाली। BJP ने सैटेलाइट इमेज शेयर कर लिखा आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने एक और भव्य शीशमहल तैयार करवाया है।

पोस्ट में आगे लिखा दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है।

दिल्ली भाजपा की पोस्ट…

चंडीगढ़ BJP ने लिखा था- AAP सरकार ने उपहार दिया चंडीगढ़ BJP ने​​​​​ शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे एक्स हैंडल​​ पर पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा दिल्ली का शीश महल भले ही खाली हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उससे भी भव्य महल बनवाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 2 एकड़ का 7 सितारा सीएम बंगला, भगवंत मान की आप सरकार द्वारा उपहार में दिया गया। अब उनका नया शाहीमहल है।

पोस्ट में आगे लिखा कि कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।

अनुराग ढांडा ने BJP से पूछे सवाल वहीं AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ में बीजेपी प्रशासन है, तो सवाल ये है कि नक्शा किसने पास किया। बिजली कनेक्शन किसने दिया। पानी कनेक्शन किसने दिया। पुलिस ने बनने कैसे दिया और तुड़वा कब रहे हो। बीजेपी के फर्जी दावे।

कंग ने कहा था- केजरीवाल की कोई रिहायश नहीं BJP की पोस्ट पर पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से AAP के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर हैं। वह अकसर पंजाब आते हैं और आते रहेंगे। मगर उनकी यहां पर कोई रिहायश नहीं है। वह दिल्ली में ही रहते हैं।

केजरीवाल किसी पब्लिक सर्विस में नहीं, उड़ान की अनुमति नहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने अंबाला से चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी। अंबाला में एयरफोर्स का एयरपोर्ट है। जब केजरीवाल के अंबाला से चार्टर्ड जेट में उड़ान भरने के दावे को लेकर अंबाला में डिफेंस के पीआरओ सैलेश फाय से बात की गई तो उन्होंने कहा- किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को तब तक एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान की अनुमति नहीं दी जा सकती जब तक वो किसी पब्लिक सर्विस वाले पद पर न हो। फिलहाल केजरीवाल किसी पब्लिक सर्विस में नहीं हैं, इसलिए उन्हें अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से चार्टर्ड जेट में उड़ान भरने की कोई अनुमति नहीं दी गई होगी।

[ad_2]
पंजाब CM बोले- चंडीगढ़ में केजरीवाल को कोठी नहीं दी: कहा- 50 नंबर कोठी CM कैंप ऑफिस, यहां अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड रहती थी, तब BJP चुप रही – Chandigarh News

10 ग्राम, 100 ग्राम या 500 ग्राम बैंक लॉकर में कितना रख सकते हैं सोना? Business News & Hub

10 ग्राम, 100 ग्राम या 500 ग्राम बैंक लॉकर में कितना रख सकते हैं सोना? Business News & Hub

WhatsApp के इन 5 तरीकों से हर महीने कमा सकते हैं लाखों रूपए, जानिए पूरी जानकारी Today Tech News

WhatsApp के इन 5 तरीकों से हर महीने कमा सकते हैं लाखों रूपए, जानिए पूरी जानकारी Today Tech News