in

पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत में सुधार: एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्‌टी संभव; चन्नी को नसीहत- लाइक-कमेंट के लिए इतने मत गिरो – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत में सुधार:  एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्‌टी संभव; चन्नी को नसीहत- लाइक-कमेंट के लिए इतने मत गिरो – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सीएम भगवंत मान का हाल जाने के लिए कई लोग परिवारिक मेंबर मोहाली अस्पताल पहुंच रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान तबीयत खराब होने की वजह से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में इसका जिक्र किया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

.

पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने भी उम्मीद जताई थी कि एक-दो दिन में ठीक हो जाएगे। वहीं, सीएम की सेहत को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने पोस्ट डालकर जवाब दिया है।

सहानुभूति है तो बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करें

दरअसल, कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने दावा किया था कि आपदा पर होने वाली महत्वपूर्ण कैबिनेट समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की खराब सेहत के कारण नहीं, बल्कि ‘आंतरिक कलह’ की वजह से रद्द की गई। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने सीएम की सेहत को लेकर पोस्ट शेयर की थीं।

आम आदमी पार्टी नेता बलतेज पन्नू।

पन्नू ने लिखा- गिरने का रिकॉर्ड मत बनाएं

इसके बाद आम आदमी पार्टी नेता बलतेज पन्नू ने बिना किसी का नाम लिए बना लिखा है – “सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट पाने के लिए इतना भी नीचे मत गिरो कि जब आप अकेले बैठकर सोचो, तो खुद से नजरें भी न मिला पाओ। मौका मिला तो बहुत सारे अच्छे चेहरों से नकाब उतार सकता हूं। वो लिख ही नहीं पाएंगे कि मैंने कितनी मदद की और उनके चेहरे की अनदेखी हकीकत क्या है।

समझदार लोग कहते हैं कि अच्छे कर्म करो और कुएं में डाल दो। कितने लोगों की व्यथा कब तक सुन सकते हो, वो भी तब जब किसी महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपने गिरने का नया रिकॉर्ड कितना बनाया है, इसकी भी कोई सीमा होती है

अगर पंजाब के प्रति वास्तव में कोई सहानुभूति है तो बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करो। लेकिन आप नहीं चलेंगे, क्योंकि आपको सिर्फ टिप्पणियां और शेयर चाहिए, जो सकारात्मक काम करने से नहीं मिलते। ईश्वर आपको इस समय सद्बुद्धि प्रदान करे।”

बलतेज पन्नू द्वारा शेयर की गई पोस्ट।

बलतेज पन्नू द्वारा शेयर की गई पोस्ट।

बाढ़ प्रभावित एरिया के दौरे के बाद बिगड़ी सेहत

दरअसल, पंजाब में आई बाढ़ के बाद सीएम भगवंत मान खुद प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तीन तारीख को वह चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर लौटे थे। अगले दिन उन्हें गुरदासपुर जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी रिहायश पर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद उनका घर पर ही इलाज चलता रहा। पांच तारीख को उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल जांच की और निगरानी के लिए भर्ती रखने की सलाह दी।

[ad_2]
पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत में सुधार: एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्‌टी संभव; चन्नी को नसीहत- लाइक-कमेंट के लिए इतने मत गिरो – Punjab News

Poland scrambles aircraft after Russia launches strikes on Ukraine Today World News

Poland scrambles aircraft after Russia launches strikes on Ukraine Today World News

वर्ल्ड अपडेट्स:  ट्रम्प ने शिकागो में नेशनल गार्ड और इमिग्रेशन एजेंट भेजने की धमकी दी, गवर्नर बोले- राष्ट्रपति तानाशाही कर रहे Today World News

वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प ने शिकागो में नेशनल गार्ड और इमिग्रेशन एजेंट भेजने की धमकी दी, गवर्नर बोले- राष्ट्रपति तानाशाही कर रहे Today World News