[ad_1]
पंजाब में आईपीएल की तर्ज पर पंजाब किक्रेट लीग आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार ने पूरी तैयारी कर ली। लीग करवाने की मंजूरी सीएम भगवंत मान की तरफ से दी गई। सीएम भगवंत मान ने इस संबंधी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर क्रिकेट लीग को मंजूरी देने की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के युवाओं के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हम विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत पंजाब में IPL की तर्ज पर ‘पंजाब क्रिकेट लीग’ को मंजूरी दी गई है, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेल मैदानों से जोड़ा जा सके।
[ad_2]
पंजाब सरकार IPL की तर्ज पर कराएगी क्रिकेट लीग: सीएम भगवंत मान ने दी मंजूरी, BCCI और पीसीए से किया जाएगा संपर्क – Chandigarh News



