[ad_1]
पंजाब में बढ़ती सर्दी और कोहरे के कारण सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ गई है। अब सभी प्राइवेट, सरकारी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। यह ऐलान बुधवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है।
.
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डालकर लिखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देश पर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोहरे को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही है। 8 जनवरी को पहले की तरह स्कूल खुलेंगे।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की पोस्ट…
19 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल, 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 1 जनवरी के बाद ठंड बढ़ेगी। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।
स्कूल खुला मिला तो सरकार करेगी कार्रवाई शिक्षा विभाग की तरफ से जो अपना एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है। उसमें भी इन छुट्टियों को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे। यदि कोई प्राइवेट स्कूल सरकारी निर्देशों की पालना नहीं करता तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन भी सरकार लेगी।
24 दिसंबर से हैं स्कूल बंद सर्दी के कारण पंजाब सरकार ने 24 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे। 1 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण सरकार ने छुट्टियों को बढ़ा दिया है।
सरकार ने छुट्टी को लेकर जारी किया ऑर्डर…

[ad_2]
पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं: बढ़ती ठंड-कोहरे के कारण लिया फैसला; अब 8 जनवरी को खुलेंगे – Ludhiana News



