पंजाब सरकार ने शुरू किया मिशन चढ़दीकला: लोग बाढ़ पीड़ितों का कर पाएंगे सहयोग; ढांडा ने घेरी हरियाणा सरकार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मिशन चढ़दीकला शुरू किया है। जिसमें देश विदेश में बैठे लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद कर पाएंगे। सीएम भगवंत ने खुद इस मिशन का ऐलान किया है। दूसरी तरफ आप नेता अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरक

.

सीएम ने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि देश और विदेश में रहने वाले पंजाबियों से की अपील — “हम ‘मिशन चढ़दीकला’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रिय पंजाबियों, पिछले समय पंजाब ने सिर्फ़ बाढ़ का भयानक मंज़र ही नहीं देखा बल्कि लाखों लोगों के सपने बाढ़ के पानी में बह गए। आइए हम सब मिलकर इस कठिन समय में पंजाब का हाथ थामें और दिल खोलकर पंजाब की मदद करें।” सहयोग करने के लिए इस लिंक पर जाए – http://rangla.punjab.gov.in

हरियाणा सरकार कम मुआवजा दे रही

हरियाणा में बाढ़ से 20 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। खेतों में पानी भरने से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नायब सिंह सैनी सरकार अब तक राहत देने में नाकाम नजर आ रही है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि “सरकार का रवैया किसानों के साथ धोखा करने जैसा है। जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह बेहद कम और नाकाफी है। पोर्टल पर बड़े स्तर पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी हो रही है। हजारों किसान अपनी राशि तक नहीं निकाल पा रहे और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

आप नेता अनुराग ढांडा।

सरकार AC कमरों से बाहर नहीं निकल रही

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री ज़मीन पर जाकर किसानों से संवाद करने तक से बच रहे हैं। “गांवों में किसान रोज बदहाली का सामना कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार एसी कमरों और मीटिंगों से बाहर ही नहीं निकलती। यह वही सरकार है जिसने पहले किसान-विरोधी कानून लागू करने की कोशिश की थी और आज भी उसी रास्ते पर चल रही है।

उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए देश का सबसे बड़ा मुआवजा तय किया 20,000 प्रति एकड़, ताकि किसानों की मेहनत का सम्मान हो सके। “दूसरी ओर हरियाणा सरकार 10-12 हजार रुपए प्रति एकड़ की घोषणा तक नहीं कर पाई। यह किसानों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है,” ढांडा ने कहा।

किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगी

ढांडा ने कहा कि पंजाब बनाम हरियाणा किसानों की हालत का साफ फर्क है। पंजाब सरकार किसानों के साथ, राहत और सम्मान दे रही है। जबकि हरियाण सरकार किसानों की पीड़ा से आंखें मूंदे बैठी है। ढांडा ने साफ कहा कि AAP किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। “जब पंजाब के किसान इज़्ज़त और राहत पा सकते हैं, तो हरियाणा के किसान भी कमज़ोर नहीं हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा के किसानों को उनका हक़ दिलाकर रहेगी।”

[ad_2]
पंजाब सरकार ने शुरू किया मिशन चढ़दीकला: लोग बाढ़ पीड़ितों का कर पाएंगे सहयोग; ढांडा ने घेरी हरियाणा सरकार – Chandigarh News