[ad_1]
पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट आज, 1 अप्रैल से फिर बढ़ गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। टोल रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही टोल पर कैशलेन भी बंद कर दी गई है। अब सभी वाहनों को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। पिछले साल भी 1 अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। कार-जीप के लिए अब देने होंगे 225 रुपए टोल मैनेजर विपिन राय ने बताया कि NHAI की ओर से 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है। लाडोवाल प्लाजा पर कार/जीप/वैन को सिंगल साइड के लिए अब 220 रुपए के बजाय 225 रुपए देने होंगे। वहीं, राउंड ट्रिप (आने-जाने) के लिए 335 की जगह 340 रुपए चुकाने होंगे। LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए 360 के बजाए 365 रुपये और डबल ट्रिप के लिए 545 के बजाय अब 550 रुपए लगेंगे। वहीं, मंथली पास में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है। 340 रुपए में मिलने वाला पास अब 350 रुपए में मिलेगा। सालाना पास पर 75 रुपये बढ़े, स्थानीय लोगों को राहत लंबी दूरी तय करने वाले कॉमर्शियल वाहनों और नियमित यात्रियों के लिए सालाना पास अब महंगा हो गया है। जहां पुराना रेट 3000 रुपए था, अब नया रेट 3075 रुपए हो गया है। इस पास में कुल 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है। WPI के आधार पर बढ़ता है टोल टैक्स टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार वार्षिक रिवीजन प्रक्रिया के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है। नकद भुगतान बंद, सिर्फ फास्टैग या UPI से पेमेंट अब केवल फास्टैग या UPI पेमेंट कर ही गाड़ी टोल प्लाजा से गुजारी जा सकेगी। इसलिए, गाड़ी में फास्टैग अकाउंट एक्टिव कर लें। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में UPI पेमेंट की सुविधा चालू हो। बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर जुर्माना देना पड़ सकता है या लौटाया जा सकता है, क्योंकि सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या UPI से ही टैक्स चुका सकेंगे।
[ad_2]
पंजाब- लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़े: अब ₹5 ज्यादा देने होंगे; कैशलेन परमानेंट बंद, डिजिटली भुगतान करना होगा – Ludhiana News


