पंजाब यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम पर विवाद: चंडीगढ़ पुलिस ने नारेबाजी कर रहे छात्र हिरासत में लिए, माहौल तनावपूर्ण – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को RSS से जुड़े कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया। यूनिवर्सिटी परिसर में कुछ छात्रों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस स्टेशन 11 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना 11 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल यूनिवर्सिटी परिसर में तैनात किया गया। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
छात्रों ने लगाया यूनिवर्सिटी में प्रचार का आरोप
विरोध कर रहे छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी परिसर में किसी भी संगठन या पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए। छात्रों ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी एक शैक्षणिक संस्थान है और इसे राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। छात्रों का आरोप था कि आरएसएस से जुड़े लोग यूनिवर्सिटी में प्रचार करने पहुंचे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। बस में ले जाते समय भी कुछ छात्रों ने नारेबाजी की। कार्यक्रम में सिख गुरुओं के बारे में बताया
वहीं एबीवीपी की पंजाब यूनिवर्सिटी यूनिट के प्रेसिडेंट आशीष शर्मा ने कहा कि आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर राणा यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उन्होंने सिख गुरुओं के इतिहास और देश के लिए उनके बलिदान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि आरएसएस सभी धर्मों का सम्मान करती है और यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा ही आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी देना था।

[ad_2]
पंजाब यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम पर विवाद: चंडीगढ़ पुलिस ने नारेबाजी कर रहे छात्र हिरासत में लिए, माहौल तनावपूर्ण – Chandigarh News