in

पंजाब में RSS नेता के पोते के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों को ₹1 लाख ऑफर किए, खालिस्तानी संगठन ने कहा- हिंदूवादियों को सबक सिखाया – Jalandhar News Chandigarh News Updates

पंजाब में RSS नेता के पोते के हत्यारे गिरफ्तार:  आरोपियों को ₹1 लाख ऑफर किए, खालिस्तानी संगठन ने कहा- हिंदूवादियों को सबक सिखाया – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

फिरोजपुर में आरएसएस स्वंयसेवक नवीन की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसेट में नवीन का फाइल फोटो।

पंजाब के फिरोजपुर में RSS नेता के पोते नवीन हत्याकांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को इसके लिए 1-1 लाख रुपए ऑफर किए गए थे।

.

3 दिन पहले बदमाशों ने शहर के बीच बाजार गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी थी। उधर, सामने आया है कि हत्याकांड की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने ली थी। संगठन ने कहा- हमने हिंदूवादी गिरोह के नेता को सुधार दिया है।

दुकान के पास से नवीन को गोली मारकर भागते बदमाश।

SSP ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर क्या बताया…

  • आरोपी कनव के घर हुई थी हत्या की प्लानिंगः SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि कनव और हर्ष ने नवीन की रेकी की थी। हत्या की पूरी प्लानिंग कनव के घर पर हुई थी। इस हत्या में 4 लोग सीधे तौर पर शामिल हैं। इनमें से कनव और हर्ष को बुधवार को फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में हत्या की साजिश रचने की बात कबूली है। एसएसपी ने कहा कि अभी आरोपियों के 2 साथी गिरफ्त से बाहर हैं। इनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है।
  • दो गुटों में बंटकर आरोपियों ने अंजाम दिया था: SSP ने बताया कि हत्या के लिए आरोपी दो गुटों में बंटे थे। 2 लोग मोची बाजार की गली के एक छोर पर खड़े थे। जबकि अन्य 2 आरोपी गली के दूसरे छोर पर खड़े होकर नवीन का इंतजार कर रहे थे। इनकी नवीन को किसी भी छोर से न भागने देने की प्लानिंग थी। पकड़े गए आरोपी हर्ष और कनव गली के दूसरे छोर पर मौजूद थे, जबकि अन्य 2 आरोपियों ने नवीन पर अन्य छोर से गोली चला दी।
  • जतिन और काली ने चलाई गोली: एसएसपी भूपिंदर सिंह ने आगे बताया कि जतिन और काली ने ही आरोपियों को नवीन की रेकी करने के लिए 5-5 हजार रुपए ऑफर किए थे। इतनी राशि पर युवकों ने रेकी करने के लिए मना कर दी। इसके बाद काली ने युवकों को 1-1 लाख रुपए का लालच दिया। इसके बाद चारों ने मिलकर नवीन की हत्या की प्लानिंग की। गोली चलाने में 2 अन्य युवक शामिल थे।
  • हथियार लाने के लिए दो बार यूपी गएः एसएसपी भूपिंदर सिंह के अनुसार, हत्या की प्लानिंग करने वालों में कनव, हर्ष, जतिन और काली थे। इसके लिए ये यूपी से हथियार लेकर आए थे। नवीन अरोड़ा के साथ जतिन काली की दुश्मनी थी। इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

खालिस्तानी संगठन की ओर से जारी किया गया लेटर…

अब पढ़िए खालिस्तानी संगठन की पोस्ट में क्या लिखा…

  • खालिस्तान की स्थापना तक जंग जारी रहेगी: शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई है। इसमें एक पोस्टर भी साझा किया गया है। इस पोस्ट को RSS नेता के पोते की हत्या के बाद किया गया, जिसमें लिखा है- हम खालिस्तान की आजादी के संघर्ष में योगदान देने के लिए शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड की स्थापना की घोषणा करते हैं। हम खालिस्तान की स्थापना तक इस जंग को जारी रखेंगे।
  • RSS नेता के बेटे को हमने सुधारा: पोस्टर में आगे लिखा है- पंजाब के अंदर सिखों को हिंदुत्व में मिलाने वाले हिंदूवादी गिरोह RSS के नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा को आज फिरोजपुर के मोची बाजार क्षेत्र में सुधारा गया है। वह RSS का सदस्य था। बलदेव राज का पूरा परिवार RSS से जुड़ा है। यह लंबे समय से पंजाब और सिख विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। 1984 में दरबार साहिब पर भारतीय फौज के हमले के बाद पंजाब के अंदर सिखों को चिढ़ाने के लिए इन्होंने खुशी मनाई थी। सिखों के निर्दोष बच्चों की मौत पर खुशी मनाने वाले को आज हमने जीते जी उसके कर्मों का फल दिया है।
  • पोस्ट पर कमांडर के साइन: पोस्टर में आगे लिखा कि हम सब को स्पष्ट करते हैं कि जो भी लोग पंजाब में रहकर सिख कौम और हमारी धरती के साथ गद्दारी कर दिल्ली के दलाल बन रहे हैं, उन्हें कभी बख्शा नहीं जाएगा। RSS, शिव सेना, पुलिस, मिलिट्री और हिंदू सरकार के एजेंटों पर हमारे हमले होते रहेंगे। पोस्ट के अंत में संगठन के कमांडर परमजीत सिंह के साइन हैं। इस पोस्ट को संगठन के स्पोकपर्सन बहादुर सिंह संधु की ओर से जारी किया गया है। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

[ad_2]
पंजाब में RSS नेता के पोते के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों को ₹1 लाख ऑफर किए, खालिस्तानी संगठन ने कहा- हिंदूवादियों को सबक सिखाया – Jalandhar News

भारत को Su-57 फाइटर जेट्स देने को तैयार रूस:  बिना शर्त तकनीक भी ट्रांसफर करेगा; ये विमान अमेरिकी F-35 जेट्स का तोड़ Today World News

भारत को Su-57 फाइटर जेट्स देने को तैयार रूस: बिना शर्त तकनीक भी ट्रांसफर करेगा; ये विमान अमेरिकी F-35 जेट्स का तोड़ Today World News

सलमान खान के लिए कैसा रहेगा साल 2026? ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी Latest Entertainment News

सलमान खान के लिए कैसा रहेगा साल 2026? ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी Latest Entertainment News