in

पंजाब में RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या: फिरोजपुर में सिर पर किया फायर, टारगेट किलिंग का शक; CCTV में भागते दिखे बदमाश – Jalandhar News Chandigarh News Updates

पंजाब में RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या:  फिरोजपुर में सिर पर किया फायर, टारगेट किलिंग का शक; CCTV में भागते दिखे बदमाश – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

नवीन को घायल हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले लाते लोग। (इनसेट में गणवेश में नवीन का फाइल फोटो)

पंजाब के फिरोजपुर में RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक मेन बाजार में अपनी दुकान पर जा रहा था। पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उ

.

घटना के बाद भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अब मामले में टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

फिरोजपुर बाजार में गोलियां चलाने के बाद भागते आरोपी।

सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला…

  • गोली लगते ही नीचे गिर गया नवीन: फिरोजपुर के मेन बाजार शनिवार को बदमाशों ने RSS के वरिष्ठ नेता दीना नाथ के पोते नवीन कुमार की को गोली मार दी। आरोपियों ने नवीन को सिर में गोली मारी। गोली लगते ही नवीन तुरंत नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
  • 2 अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग: पुलिस का कहना है कि घटना के समय नवीन अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। तभी 2 अज्ञात हमलावर वहां आए। उन्होंने हथियार निकालकर युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आसपास के लोग नवीन को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
  • भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की: फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि पिछले हफ्ते भी यहां फायरिंग की घटना हुई थी।

भाजपा पंजाब प्रधान बोले- आप सरकार की फिर पोल खुली भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मामले में ट्वीट कर कहा कि नवीन की हत्या ने आम आदमी सरकार के राज में कानून व्यवस्था की फिर पोल खोल दी है। AAP समर्थक गैंगस्टर सरकार चला रहे हैं। सीएम भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल हैं। उन्होंने पंजाब को लावारिस छोड़ दिया। आज पंजाब के लोग दहशत के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं।

फिरोजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।

फिरोजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।

पुलिस CCTV से करेगी आरोपियों की पहचान सिटी पुलिस ने घटनास्थल की दुकानों में लगे CCTV से फुटेज जुटाई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]
पंजाब में RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या: फिरोजपुर में सिर पर किया फायर, टारगेट किलिंग का शक; CCTV में भागते दिखे बदमाश – Jalandhar News

Fatehabad News: गीता जयंती पर कला-संस्कृति का संगम  Haryana Circle News

Fatehabad News: गीता जयंती पर कला-संस्कृति का संगम Haryana Circle News

IND vs SA first Test: India slips to 10/2 chasing 124 on Day 3 against South Africa Today Sports News

IND vs SA first Test: India slips to 10/2 chasing 124 on Day 3 against South Africa Today Sports News