[ad_1]
पंजाब भर में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों की दिक्कतों का सामान करना पड़ेगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। राज्य की सरकारी बसों की आवाजाही 3 दिनों के लिए बाधित रहेगी। अपनी मांगों को लेकर पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों ने ये ऐलान किया है। ये बंद 9, 10 और 11 जुलाई को रहेगा। इस पर
.
इस दिन सभी कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने एक माह पहले इन कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा। लेकिन एक माह बाद भी मामला अनसुलझा है।
कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
दरअसल कर्मचारियों की मुख्य मांग कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने सहित अन्य कई मांगे हैं। दूसरी ओर पीआरटीसी और पनबस ठेकेदारी सिस्टम लागू करके इन अकुशल कर्मचारियों के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं।
कर्मचारियों को डर है कि यदि ठेका प्रणाली लागू की गई तो उनकी नौकरी चली जाएगी। इसीलिए वे बार-बार सड़क जाम करते हैं। लेकिन आम जनता दोनों पक्षों की लड़ाई से तंग आ चुकी है। जिसके बारे में सरकार और कर्मचारियों को सोचना होगा।
[ad_2]
पंजाब में PRTC-पनबस मुलाजिमों की 3 दिन हड़ताल: मांगें न पूरी होने से कर्मचारी नाराज; सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, सीएम ने दिया था आश्वासन – Jalandhar News

