पंजाब में 12 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा: बारिश की कोई संभावना नहीं, आज ठंडी हवाएं चलेंगी; आदमपुर में जीरो विजिबिलिटी दर्ज – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ खरड़ हाईवे से गुजरते वाहन

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिज़ाज अब बदल गया है। तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आज शनिवार से लेकर 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क (ड्राई) रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में ध

.

बीते 24 घंटों में अधिकतर इलाकों के तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरीदकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आदमपुर में घना कोहरा देखने को मिला, जहां दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई।

अब रात का तापमान बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 6.0 से 9.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 13 वर्षों बाद फरवरी में चंडीगढ़ में ऐसा तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अन्य जिलों की बात करें तो अमृतसर में 6.3 डिग्री, लुधियाना 8.4 डिग्री, पटियाला 9.5 डिग्री, पठानकोट 7.5 डिग्री, फरीदकोट 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर 7.3 डिग्री, फिरोजपुर 7.0 डिग्री, मानसा 9.1 डिग्री और रूपनगर में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

गत साल से 30 फीसदी कम बारिश दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2022, 2023 और 2024 में फरवरी महीने में थोड़ी बहुत बारिश हुई थी, लेकिन पंजाब और हरियाणा में तब भी बारिश सामान्य से कम रही। वर्ष 2025 में भी करीब 30 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई थी। इस साल अब तक 34 प्रतिशत की कमी देखी जा रही है। अभी यह सिर्फ शुरुआत है और आगे अच्छी बारिश के देखने के आसार कम हैं। पिछले छह वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी का महीना बारिश के लिहाज से खास अच्छा नहीं रहा है।

पंजाब में 12 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।

आठ को पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जो पहले ईरान और अफगानिस्तान के पास बना हुआ था, अब उत्तर अफगानिस्तान के आसपास पहुंच गया है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवाओं में एक सिस्टम भी बना हुआ है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला है। इसके अलावा, 08 फरवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले सात दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिनों में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

[ad_2]
पंजाब में 12 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा: बारिश की कोई संभावना नहीं, आज ठंडी हवाएं चलेंगी; आदमपुर में जीरो विजिबिलिटी दर्ज – Mohali News